Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कामकाजी महिलाओं के लिए बच्चे की देखभाल करने के टिप्स
कामकाजी महिलाओं के लिए बच्चे की देखभाल करना सबसे बड़ा टास्क होता है। वे अक्सर घरेलू, बाहरी और बच्चे के कामों में सामजंस्य नहीं बैठा पाती हैं और सब कुछ गड़बड़ हो जाता है।
पहले बच्चे के पैदा होने के बाद इस प्रकार की समस्या सामने आना बहुत सामान्य होता है। बच्चे की क्लीनिंग से लेकर उसके फूड का ध्यान रखना काफी मुश्किल होता है।
ऐसे में कामकाजी महिलाओं के लिए हम बोल्डस्काई के इस आर्टिकल कुछ खास टिप्स बता रहे हैं जो बच्चे की देखभाल में मददगार साबित हो सकते हैं।
कामकाजी महिलाओं के लिए बच्चे की देखभाल करने के टिप्स

एक रूटीन तैयार कर लें: बच्चे के होने के बाद आप जब ऑफिस ज्वाइन करें तो एक रूटीन तैयार कर लें। इसमें ध्यान दें कि आपको किस समय से किस समय के बीच कितना काम निपटा लेना है। इस तरह टाइम मैनेजमेंट करके आप अपनी काफी मुश्किलें खुद ही हल कर लेगी।
READ: अपने बच्चे से ना बोलें ये 5 तीखी बातें
व्यवस्थित रखें: छोटी-छोटी चीजों के अलग-अलग बॉक्स बना दें ताकि आपको हर चीज जल्दी से ढूंढे मिल जाएं। बच्चे का सामान एक जगह पर रखें। बाकी के सामानों के भी बॉक्स तैयार कर लें, ऐसा न हों कि एक कैंची ढूंढने में ही आपको 2 घंटा लग जाएं।
पार्टनर से मदद लें: बच्चा छोटा है तो अपने पार्टनर से मदद लें, उनसे छोटे-छोटे काम करने को कहें। क्योंकि वह भी समझेंगे कि आपके लिए अकेले यह सब करना बहुत मुश्किल होगा।
नैनी रखें: बच्चे को डे-केयर में रखना नहीं चाहती हैं तो एक नैनी रख लें। नैनी अच्छी होनी चाहिए और उससे बच्चे की देखभाल मदर टच फॉर्म में देने को कहें।
हमेशा टच में रहें: बच्चा किसी रिश्तेदार के पास हों या नैनी के पास, कुछ ऐसा सिस्टम रखें कि दिन में कम से कम दो बार अपने बच्चे के बारे में हालचाल लें। अगर दोपहर को मिलने आ सकती हैं तो मिल भी लें।
प्राथमिकताएं बदलें: बच्चे के पैदा होने के बाद प्राथमिकताओं में परिवर्तन आ जाना चाहिए, जो भी काम करें, उसे इस तरह करें कि इससे आपके बच्चे पर क्या प्रभाव पड़ेगा। सफाई रखें, बातचीत का लहज़ा अच्छा रखें और प्यार से रहें।



Click it and Unblock the Notifications
