Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ये गलतियां जो नई माएं अक्सर करती हैं
यदि आप अभी अभी मां बनी हैं तो ज़रा गलतियों की इस सूची पर नज़र डालें जो अक्सर नई माएं करती हैं।
मां बनना कोई आसान बात नहीं है और ऐसी अनेक गलतियां हैं जो लगभग हर एक नई मां करती है। अत: आपको इनके बारे में जानना चाहिए ताकि आप ये गलतियां न करें।
हालांकि गलतियां करना कोई बुरी बात नहीं है क्योंकि गलतियां हमें बेहतर बनने में मदद करती हैं परंतु कभी कभी उन्हें टालना ही अच्छा होता है। यदि आप अभी अभी मां बनी हैं तो ज़रा गलतियों की इस सूची पर नज़र डालें जो अक्सर नई माएं करती हैं।

1. आराम करें
सबसे बड़ी गलती जो प्रत्येक नई मां करती है वह है बच्चे के जन्म के बाद शीघ्र ही ठीक होने का प्रयास करना। प्रेग्नेंसी के बाद शरीर को आराम चाहिए होता है। इसलिए जल्दी उठने का प्रयास न करें। कई माएं होती है जो प्रसव के बाद घर के दूसरे कामों में लग जाती है। यदि आप एक नई मां हैं तो आप अपने शरीर को पूर्ण तरह स्वस्थ होने के लिए पर्याप्त समय दें।

2. बच्चों के सोते समय नहीं काटे नाखून
कई महिलाएं 4-5 माह के बच्चें का नाखून जगी हुई अवस्था में काट देती है। जब बच्चा सो रहा होता है तो उसके नाखून काटना इतना आसान होता है। यदि आप एक मां हैं तो आप जानती होंगी कि बच्चे के नाखून काटना बहुत ही कठिन काम होता है।

3. स्वयं को कम महत्व देना
नई माएं बच्चों को सम्भालने में इतना व्यस्त हो जाती है कि अपने आप को कम महत्व देती हैं। माना कि बच्चे की देखभाल सीखना कठिन काम है परंतु ध्यान रहे कि आपसे ज़्यादा अच्छी देखभाल कोई नहीं कर सकता। नए मेहमान का ध्यान आप तभी रख सकती है जब आप स्वस्थ महसूस करेंगी। इसलिए खुद का ध्यान रखना न भूलें।

4. अपने बच्चे को शांत करने का एक तरीका चुनना
नई माएं अपने बच्चे को शांत करने के लिए केवल एक ही तरीके का इस्तेमाल करती है। प्रत्येक सप्ताह इसे बदलते रहें जिससे आपका बच्चा एक ही तरीके पर निर्भर न रहे। और ध्यान रहे कि बच्चें को चुप कराने के लिए अपनी पति की भी मदद ले क्योंकि बच्चा सिर्फ आप पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए। यहीं से बच्चें में माता पिता दोनों की आदत डाले।

5. सवाल करें
अक्सर नई माएं प्रश्न नहीं पूछती हालाँकि उनके पास पूछने के लिए बहुत प्रश्न होते हैं। वे सोचती हैं कि उनके प्रश्न मूर्खतापूर्ण हैं परंतु वास्तविकता यह है कि कोई भी प्रश्न ऐसा नहीं होता। इन सब बातों के लिए आपके बच्चे के डॉक्टर और आपके डॉक्टर हैं। उनसे प्रश्न पूछें और निश्चित रूप से वे आपकी मदद करेंगे और आपके नए जन्में बच्चे से संबंधित सभी प्रश्नों के उत्तर भी देंगे।

6. स्तनपान कराने से शर्माएं नहीं
स्तनपान करवाना हर मां का कर्तव्य होता है। और अगर स्तनपान करवाते वक्त आप असहज महसूस करती है तो आप घर पर आपसे बड़ी महिलाओं की मदद ले सकती है।
बच्चों को स्तनपान कराना प्राकृतिक है तथा इसमें आपको कोई शर्म महसूस नहीं होनी चाहिए कि आप कुछ गलत काम कर रही हैं। सभी माएं पहले दिन से ही स्तनपान आसानी से नहीं करवा पाती और यदि आपको इसमें यदि किसी की मदद की आवश्यकता हो तो डरें नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
