Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
प्रेगनेंसी के बाद फिट होने के लिए अकसर नई माएं कर बैठती हैं ये गलतियां
नौ महीने की प्रेगनेंसी के दौरान एक महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं। ज्यादातर महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान बढ़ने वाले वजन को लेकर ज्यादा चिंता रहती है जो कि वाजिब भी है। पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को अपने सही वजन में आने में थोड़ा समय लगता है। हालांकि, कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप अपने पुराने फिगर को वापिस पा सकती हैं।

खानपान की आदतों का ध्यान रखें
प्रसव के बाद महिलाओं को अपनी खानपान की आदतों को ज्यादा ध्यान में रखने की जरूरत होती है क्योंकि उनका शिशु भी आहार के लिए उन्हीं पर निर्भर होता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी के बाद इमोशनल ईटिंग भी सामान्य बात है। अगर आप प्रेगनेंसी के बाद अपने वजन को कम करना चाहती हैं तो खाने की मात्रा को कंट्रोल करें और अपने आहार में अलग-अलग तरह के फल एवं सब्जियों को शामिल करें। स्वस्थ आहार भी व्यायाम जितना ही जरूरी होता है। मनचाहा परिणाम पाने के लिए एक्सरसाइज और संतुलित आहार दोनों ही बहुत जरूरी होते हैं। अपने खाने का समय निश्चित करें और भारी, मसालेदार और तैलीय चीजों को खाने से बचें।

अपने लिए भी समय निकालें
हर मां के लिए उसका शिशु सबसे ज्यादा जरूरी होता है लेकिन आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए। प्रेगनेंसी के तुरंत बाद अपने लिए समय निकालकर कोई शारीरिक व्यायाम करना मुश्किल होता है लेकिन आपको शिशु और अपनी सेहत के बीच संतुलन बनाकर चलना चाहिए। अकसर महिलाओं को शिशु के होने के बाद अपने लिए समय निकालना बुरा लगता है लेकिन यकीन मानिए इसमें कोई बुराई नहीं है। रोज 10 मिनट निकालने से शुरुआत करें और अपनी फिटनेस पर ध्यान दें।

नई नई चीजें आजमाएं
"जिम के लिए समय नहीं है" - ये सब कहना बहुत आसान होता है। जाहिर सी बात है कि शिशु की देखभाल में आपको समय नहीं मिल पाता होगा लेकिन आपको अपने लिए समय तो निकालना ही पड़ेगा। अगर समय की कमी की वजह से आप जिम नहीं जा सकती हैं तो घर पर ही वर्कआउट करने की कोशिश करें। शिशु के सोने पर वर्कआउट करें और शाम को शिशु के साथ सैर पर भी निकल सकती हैं। ऐसी छोटी-छोटी चीजों से भी आपको अपनी सेहत में फर्क नजर आने लगेगा।

दूसरों से तुलना ना करें
अकसर महिलाएं सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटी मदर्स या अन्य महिलाओं के फिट फिगर को देखती हैं। उनके मन में भी ये सवाल आता है कि आखिर उन लोगों के लिए प्रेगनेंसी के बाद वापिस से शेप में आना इतना आसान कैसे बना। ये सब सोच कर आपको निराशा ही होगी। दूसरों के साथ अपनी तुलना ना करें। हो सकता है कि जिस महिला ने प्रेगनेंसी के बाद फिट रहने के लिए घंटों जिम में बिताए हैं उनके शिशु की देखभाल के लिए घर पर कोई और मौजूद हो। आप उनकी तरह नहीं हैं इसलिए आपके वजन घटाने का सफर भी उनसे अलग ही होगा।

मदद ले सकती हैं
आप अपने परिवार में से किसी सदस्य या अपने पति की मदद ले सकती हैं। वर्कआउट के समय इनमें से कोई आपके शिशु की देखभाल कर सकता है। अपने शरीर की जरूरतों को अनदेखा करके आप अपनी ही मुश्किलें बढ़ा लेती हैं इसलिए ऐसा ना करें। इसका असर आपके बच्चे पर भी पड़ेगा।

धैर्य ना खोएं
जाहिर सी बात है कि तोंद तो किसी को पसंद नहीं होती है लेकिन आपको ये भी समझना होगा कि डिलीवरी के बाद वापिस शेप में आने में समय लगता है। आप प्रेगनेंसी में बढ़े वजन को मात्र एक हफ्ते में तो घटा नहीं सकती हैं। ऐसे में आपका धैर्य भी डगमगाएगा लेकिन खुद पर ज्यादा दबाव ना डालें। धीरे धीरे आपको अपनी मेहनत का असर खुद दिखने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications