Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
पति से कैसे कहें कि आप गर्भवती हैं?
जैसे ही आपको यह पता चलता है कि आप प्रेगनेंट हैं, वैसे ही आपके दिमाग में हलचल पैदा होने लगती है। आप यह सोंचने लगती हैं कि यह खुशी की बात पति को किस स्पेशल अंदाज में बताई जाए। और हो भी क्यों ना, यह कोई छोटी मोटी बात थोडी़ ही है। इसलिये आज हम आपको कुछ ऐसे स्पेशल तरीके बताएंगे, जिनसे वह यह खबर पाते ही खुशी से झूम जाएंगे। ऐसे दें सरप्राइज-

छोटे कपड़ों की शौपिंग: इस काम की शुरूआत आप बाजार से छोटे-छोटे कपडे़ खरीद कर कर सकती हैं। शिशु के कपडे़ या फिर जूते खरीदें और उन्हें अच्छी तरीके से पेपर में रैप करें। उसके बाद जब आपके पति देव ऑफिस से आएं, तो उन्हें यह सुंदर सा उपहार भेंट करें तथा उनसे उसी समय उपहार को खोलने को कहें। यकीन मानिये इससे अच्छा गिफ़ट उन्होंने आज तक अपनी जिन्दगी में नहीं देखा होगा।
भोजनः उनके लिये चाय या कॉफी बनाएं और उसे छोटे से कप में उन्हें सर्व करें। इसे देख कर उन्हें कुछ अजीब सा लगेगा और वह झट से समझ जाएंगे कि मामला कुछ गढ़बढ़ है। इसके अलावा उनके लिये केक बनाइये और उस पर लिखिये,"फॉर दा न्यू डैडी", यह एक बहुत ही क्यूट तरीका होगा अपने पाटर्नर से कहने का कि आप मां बनने जा रहीं हैं।
खिलौने और गुब्बारेः किसी दिन आप अकेले ही शॉपिंग पर जाइये और केवल खिलौनों और गुब्बारों की ही शॉपिंग कीजिये। अपने बेड़रूम को इन्हीं समानों से सजाइये और अपने पाटर्नर से इस बदलाव के बारे में पूछिये। उसके बाद उनके चेहरे पर जो स्माइल दिखेगी, उसकी इस दुनियां में कोई तुलना नहीं होगी।
शॉपिंग परः नए डैडी को अपने साथ शॉपिंग पर ले कर जाएं। उसके बाद उन्हें किड्स सेक्शन में ले कर जाएं और वहां पर उन्हें कुछ कपडे़ पसंद करने को कहें। उनसे यह भी बोलें की वह कुछ स्पेशल रंगो के कपडे़ का भी चुनाव कर सकते हैं। उसके बाद जब तक उन्हें कुछ समझ में आए तब तक उनके पास जा कर, उनके कानों में धीरे से बोलें कि, "आइ एम प्रेगनेंट"। उसके बाद उनके चेहरे का जो रंग बदलेगा, उसे देख कर आप दंग हो जाएंगी।
पालना और पोस्टर खरीदें: अपने कमरे के लिये कुछ क्यूट से बच्चों के पोस्टर और एक पालना खरीदिये। पोस्टर को दीवारों पर सजाएं। पालने को अपने बेड़ के किनारे सटा कर रखें और रूम को बंद कर दें। उसके बाद अपने पति की आंखों पर पट्टी बांधिये और उनसे कहिये कि कमरे में उनके लिये एक तोहफा इंतजार कर रहा है। उन्हें कमरे में ले कर जाइये और आंखों से पट्टी हटाइये। वह जब तक कुछ समझने की कोशिश करें, उतने में ही आप बोल दीजिये कि आप प्रेगनेंट हैं।



Click it and Unblock the Notifications