Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
प्रेगनेंसी में अंडे खाने का क्या होता है फायदा

हम सभी जानते हैं कि अंडा खाना कितना फायदेमंद होता है। अंडे को यूं ही सूपरफूड नहीं कहा गया है। अंडे में बहुत सारा प्रोटीन, फैट, मिनरल और अन्य पोषक तत्व पाया जाता है। प्रेगनेंसी के समय कुछ स्वास्थ्य वर्धक आहार होते हैं जिन्हें जरुर खाने चाहिये। अंडे में पाए जाने वाले पोषण संबंधी लाभों को की वजह से ही हर डॉक्टर बोलते हैं कि गर्भवती महिला को अंडा जरुर खाना चाहिये।
अंडे में सेलेनियम, जस्ता, विटामिन जैसे ए और डी होते हैं जो कि गर्भावस्था के दौरान आवश्यक हैं। आप को दिन भर में कम से कम दो अंडे ही खाने चाहिये। इसके अलावा अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो, अंडे के पीले भाग को बिल्कुल भी ना छुएं क्योंकि इनमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी पाई जाती है।
गर्भवती महिलाओं को अंडा खाना किस लिये ज्यादा जरुरी है, इसके लिये आइये पढ़ते हैं यह लेख। प्रेगनेंसी में कौन से मसाले खाएं और कौन से ना खाएं

प्रोटीन
शिशु की हर कोशिका प्रोटीन से बनी हुई होती है। तो अगर आप प्रेगनेंसी में थोड़ा बहुत प्रोटीन खाएंगी तो आपके शिशु की सेहत के लिये बहुत अच्छा होगा।

शिशु के दिमाग का विकास
अंडे में दुनिया भर के विटामिनों के अलावा ओमेगा 3 फैटी एसिड और कोलीन होता है जो कि शिशु के पूरे शरीर के साथ दिमाग का अच्छे से विकास करता है।

कालेस्ट्रॉल
जिन महिलाओं का कोलेस्ट्रॉल लेवल नार्मल रहता है, वह दिन में 1 या 2 अंडे खा सकती हैं। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई रहता है तो, अंडे का पीला भाग खाना बंद कर दें।

कैलोरी
प्रेगनेंट महिलाओं को प्रति दिन 200 से लेकर 300 तक एडीशनल कैलोरी खानी चाहिये। इससे मां और शिशु दोनों का ही शरीर स्वस्थ रहेगा।

कैसे खाएं
कभी भी कच्चा या आधा उबला अंडा नहीं खाना चाहिये। इससे आपके शरीर में इंफेक्शन फैल सकता है। यह इंफेक्शन समय से पहले प्रसव, गर्भाशय के संकुचन, निर्जलीकरण, दस्त और उल्टी आदि की समस्या पैदा कर सकता है। ठीक से उबला हुआ या पकाया अंडा ही खाएं।

देखभाल
अगर आप डायरिया से पीढित हैं, उल्ट या फूड प्वाइजनिंग हो गई हो तो, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। कई प्रेगनेंट महिलाओं को पाचन संबन्धी समस्या पैदा हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
