Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रेगनेंट महिलाओं के लिए साफ सफाई के टिप्स
प्रेगनेंट होने के बाद आपकी जिंदगी की सारी चीजें बदल जाती हैं। प्रेगनेंसी वह समय नहीं जब आपको पूरी तरह से आराम करना चाहिए और घरेलू काम की जिम्मेदारी बाकी लोगों पर छोड़ देनी चाहिए। कम से कम नूक्लीयर फैमिली में तो यह संभव नहीं है। आप तभी स्वस्थ रह सकती हैं, जब आपका घर साफ सुथरा रहेगा। पर इस बात की पूरी संभावना रहती है कि प्रेगनेंसी के दौरान आप काफी थक जाती होंगी और घर की साफ सफाई आपको एक मुश्किल काम लगता होगा।
पेट के बढऩे और फेफड़े की क्षमता के कम होने से आपके लिए स्थिति और भी मुश्किल हो जाती है। उस पर से मॉर्निंग सिकनेस और दूसरी तरह की शारीरिक समस्याएं। पर अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान साफ सफाई के लिए योजना बनाएंगे तो यह काम मुश्किल नहीं रह जाएगा।
शुरूआती गर्भावस्था के दौरान न खाएं ये फूड
घर की साफ सफाई से पहले यह जरूर देख लें कि यह आपके लिए सुरक्षित है या नहीं। आइए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देते हैं, जिससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि प्रेगनेंसी के दौरान साफ सफाई कैसे की जाए।

लेबल को पढ़ें : किसी भी क्लीनिंग प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले लेबल पढ़कर यह जरूर जान लें कि कहीं इसमें कोई ऐसा केमिकल तो नहीं जो आपके होने वाले बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर लेबल पर टॉक्सिक, डेंजर, पॉइजन या करोसिव लिखा हो तो इसका इस्तेमाल न करें।
अच्छी वेंटलेशन : आप प्रेगनेंट हैं और घर की साफ सफाई आपको ही करनी है तो सफाई के दौरान घर की सारी खिड़कियों को खुली रखें। इससे आपके कमरे को अच्छा वेंटलेशन मिलेगा और किसी भी क्लीनिंग एजेंट की महक कमरे में ज्यादा देर तक नहीं रहेगी।
दस्ताना पहनें : आप चाहे कोई भी क्लीनिंग एजेंट का इस्तेमाल कर रही हों, दस्ताना जरूर पहनें। इससे आप क्लीनिंग प्रोडक्ट के सीधे संपर्क में आने से बचेंगे। अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान साफ सफाई को लेकर चिंतित हैं तो इसे जरूर ट्राई करें।
सुरक्षा को दें प्राथमिकता : प्रेगनेंसी के दौरान आपको सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। सफाई का मामला इससे अलग नहीं है। सफाई के दौरान मुड़ने और पालथी मार कर बैठने की सीमा को जरूर जान लें। इस बात को भी सुनिश्चित करें कि आप सुरिक्षत क्लीनिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बहुत ज्यादा न करें : प्रेगनेंसी के दौरान घर के हल्के काम ही करें। अगर आप ज्यादा काम करेंगी तो समस्या में पड़ सकती हैं। सीढ़ी और कुर्सी पर चढ़कर काम करने से बचें। साथ ही ऐसा कोई भी काम न करें जो आपको थका दे।
भारी सामान न उठाएं : अगर फर्नीचर पर जमी धूल देखकर यह सोच रहे हैं कि इसे कैसे साफ किया जाए तो सोचना बंद कर दें। प्रेगनेंसी के दौरान किसी भी भारी चीज को उठाना काफी जोखिम भरा होता है। फर्नीचर और यहां तक कि पानी से भरी बाल्टी बिल्कुल भी न उठाएं।
वैक्युम क्लीनिंग करें : स्वीपिंग के बजाय आप वैक्युम क्लीनिंग की कोशिश करें। ऐसा करना आपके लिए ज्यादा आरामदेह रहेगा। साथ ही ऐसा करते समय मास्क जरूर पहनें। कार्पेट और गद्दे को वैक्युक क्लीनर के जरिए साफ करना सुरक्षित रहता है।
दूसरों की मदद लें : अगर आप हफ्ते में एक बार दूसरों की मदद लेंगी तो हर दिन के सफाई के भार को काफी कम कर सकती हैं। ऐसे में आप सिर्फ छोटे-मोटे ही काम करेंगी और भारी काम दूसरे के लिए छोड़ देंगी।



Click it and Unblock the Notifications
