Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
प्रेग्नेंसी के दौरान कामेच्छा कम होने के कारण
कुछ महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान कामेच्छा कम हो जाती है जब कि कुछ में यह ज्यादा होती है। इसका मतलब है कि सब महिलाएं एक जैसी नहीं होती हैं।
लेकिन जहां तक यौन इच्छा कम होने का सवाल है, इसके क्या कारण हो सकते हैं? प्रेग्नेंसी के दौरान कामेच्छा कम होने के क्या कारण हैं? शरीर में होने वाले परिवर्तनों के कारण कामेच्छा कम हो सकती है। ध्यान रखें कि गर्भावस्था के दौरान कामेच्छा की कमी मानसिक कारणों से भी हो सकती है।
READ: गर्भावस्था के दौरान सेक्स की सच्चाई
आपका पार्टनर आपका किस प्रकार साथ देता है और प्रेग्नेंसी दौरान होने वाले उतार-चढ़ावों से आप कैसे तालमेल बिठा पाती हैं, इन सब बातों पर भी कामेच्छा निर्भर करती है।
इस दौरान होने वाले बदलावों से बहुत सी महिलाएं तनाव में आ जाती हैं जिससे उनकी कामेच्छा कम हो जाती है।

उबाक आना
इन दिनों में महिलाओं में कमजोरी रहती है और उबाक भी आती हैं। इससे भी उनकी यौन इच्छा कम हो जाती है।

थकान
प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में महिलाएं थकान अनुभव करती हैं, यह भी एक कारण हो सकता है।

हार्मोन का असंतुलन
हार्मोन या तो कामेच्छा बहुत बढ़ा सकते हैं या फिर इसे बहुत कम कर सकते हैं। कामेच्छा को प्रभावित करने में इनका भी योगदान रहता है।

डर
कई बार, डर से भी सेक्स की इच्छा मर जाती है। कई महिलाओं को डर रहता है कि इस समय सेक्स करने से बच्चे को कुछ ना हो जाए, इसलिए वे सेक्स की इच्छा को पनपने ही नहीं देती हैं।

शुष्कता
कुछ महिलाएं इस समय ड्रायनेस से पीड़ित हो जाती हैं जिससे गर्भावस्था के दौरान कामेच्छा कम हो जाती है।

उत्साह
कुछ महिलाएं पूरे समय बच्चे के बारे में ही सोचती रहती हैं। ऐसे में यौन संबंध बनाने का विचार उनके मन में नहीं आता है



Click it and Unblock the Notifications
