Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
अपने शरीर को प्रेगनेंसी के लिये कैसे तैयार करें
महिलाओं की सेहत बहुत महत्वपूर्ण होती है विशेष रूप से तब जब बात गर्भावस्था की आती है क्योंकि जब महिला गर्भवती होती है उस समय से लेकर बच्चे के जन्म तक उसे उसके शरीर में पनपने वाले जीव को भी सहारा देना पड़ता है।
जरुर पढ़ें- टॉप 10 प्रेगनेंसी हेल्थ टिप्स
महिला के गर्भवती होने के लिए उसके शरीर का स्वस्थ होना आवश्यक है। हाल में अस्वस्थ जीवन शैली के कारण महिलाओं में बांझपन की समस्या बढ़ती जा रही है। तो यदि आप जानना चाहती हैं कि स्वस्थ गर्भावस्था के लिए शरीर को किस प्रकार तैयार करें तो नीचे बताई गयी बातों को पढ़ें।

1. स्वस्थ आहार लें
अस्वस्थ आहार जिसमें बहुत अधिक मात्रा में फैट्स (वसा), शुगर आदि होते हैं, बांझपन की समस्या को बढ़ाते हैं। अत: जहाँ तक संभव हो पोषक और केमिकल रहित ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ खाएं।

2. आंतें साफ़ रखें
जब आप बच्चे के लिए प्रयत्न करें तो ध्यान रहे कि आपकी आंतें साफ़ और स्वस्थ हों। इस बात का भी ध्यान रखें कि प्रोबायोटिक फ़ूड, सब्जियां और फल अधिक मात्रा में खाएं।

3. फोलिक एसिड अधिक मात्रा में लें
आप डॉक्टर से परामर्श करके गर्भवती होने के पहले भी फोलिक एसिड सप्लीमेंट्स ले सकती हैं क्योंकि यह स्वस्थ गर्भवस्था में सहायक होता है।

4. योग का अभ्यास करें
कुछ विशेष प्रकार के आसन जैसे डबल पिजन, बटरफ्लाई, हिप सर्कुलेशन आदि से प्रजनन अंगों में रक्त परिसंचरण बढ़ता है इससे आपकी प्रजनन दर बढ़ती है

5. स्वयं को तनाव मुक्त करें
बांझपन तथा गर्भपात का एक प्रमुख कारण तनाव भी हो सकता है अत: शांत रहें, ध्यान करें तथा हमेशा सकारात्मक विचार करें।

6. एक्यूपंचर अपनाएँ
गर्भावस्था के अवसरों को बढ़ाने के लिए तथा अपने स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए एक्यूपंचर विशेषज्ञ से नियमित रूप से उपचार करवाएं।

7. सेक्स करें
सेक्स करना आनंददायक होता है। सेक्स शरीर में कुछ हारमोंस को उत्तेजित करता है जो प्रजनन में सहायक होते हैं। यह न भूलें कि गर्भधारण के लिए सेक्स सबसे पहला चरण है।



Click it and Unblock the Notifications