Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रेंग्नेसी में इस पोजीशन में सोना हो सकता है खतरनाक साबित, जानिए किस तरह सोना चाहिए..
अगर आप प्रेंगनेंट है तो आपको कई चीजों से बचने की सलाह दी जाती है। आपको बताया जाता है कि आप खाने में क्या खाएं और क्या पिए। गर्भधारण के समय हमारा शरीर पहले से ज्यादा देखभाल मांगता है, ऐसे में हमें हर छोटी बड़ी बातों का ख्याल रखना चाहिए। क्या आप प्रेंगनेंट है? और पेट की तरफ से सोती है तो ये आपके और आपके बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है। इस आर्टिकल में आपके बताएंगे की प्रेंगनेसी के दौरान सोने की सही पोजीशन कौन सी होती है।

पेट की पोजीशन में सोना है खतरनाक
प्रेगनेंसी की शुरुआत में आप पेट की पोजीशन में सो सकती है इससे कोई दिक्कत नहीं होती। जैसे जैसे आपका बेबी बंप बाहर आता है तो आपको इस पोजीशन से परहेज करना पड़ेगा क्यूंकि ये आपके लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है और आप खुद को असहज महसूस कर सकती है।

क्या ये पोजीशन नुकसान पहुंचा सकती है
अगर आप पेट की पोजीशन पर सोती है और इधर-उधर करवट लेती रहती है तो ये आपको और बेबी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार इस पोजीशन पर सोना खतरनाक है। अगर आप इस पोजीशन को छोड़कर दूसरी पोजीशन पर सोयें तो ज्यादा बेहतर होगा।

पीठ की तरफ सोना है कितना सही
अगर आप सोच रही है कि पीठ की तरफ से सोने से आपको कोई नुकसान नहीं होगा तो ये गलत है। आपके पीठ की तरफ से सोना आपके बच्चे के लिए ब्लड सर्कुलेशन को कम करता है।

सही है ये पोजीशन
प्रेंगनेंसी के दौरान आप साईड की पोजीशन लेकर सो सकती है ये आपके लिए आरामदेह और आपके बच्चे के लिए रक्त की मात्रा को सही रखता है। अगर आप बाईं ओर करवट लेकर सोती है तो ये और भी अच्छा है।

ऐसे सोना होता है आरामदेह
जब आप बाई ओर करवट लेकर सोएं तो अपनी दोनो टांगो के बीच घुटने के जोड़ों के पास एक तकिया लगाकर सोएं तो ये आपको काफी आरामदेह और सुकून पहुंचाने वाला होगा।

गर्भावस्था में अनिद्रा की समस्या
अक्सर देखा जाता है कि गर्भावस्था के समय महिलाएं सही से सो नही पाती है। शोध में पता चला है कि गर्भावस्था के समय 78 प्रतिशत महिलाओं को अनिद्रा की समस्या होती है। आप सही पोजीशन लेकर इस समस्या से बच सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
