Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानिए, क्यों प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ जाता है अचानक से वजन?
प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना एक सामान्य सी बात है। प्रेग्नेंसी के दौरान प्रेगनेंट महिलाओं का वज़न 7 से 18 किलो बढ़ सकता है, आइए जानिए क्यों बढ़ता है प्रेग्नेंसी के दौरान वजन।
प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना एक सामान्य सी बात है। प्रेग्नेंसी के दौरान प्रेगनेंट महिलाओं का वज़न 7 से 18 किलो बढ़ सकता। वैसे यह बात प्रेग्नेंसी से पहले मां के वज़न पर भी निर्भर करती है।
लेकिन इसके अलावा ब्लड वॉल्यूम, यूटरस का बदलता आकार और भ्रूण आवरण द्रव या amniotic fluid जैसे कारण भी प्रेंग्नेंसी में वज़न बढ़ने की वजह बन सकते हैं। आइए जानते है कि प्रेग्नेंसी में वजन क्यूं बढ़ता है?

अधिक कैलोरी लेना-
बहुत सी महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत अधिक खाना खाने लगती है। जिसकी वजह से प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर में आपका वजन तेज़ी से बढ़ सकता है। अगर आप रोजाना 450 अतिरिक्त कैलोरी लेते हैं, तो हफ्तेभर में आपका वजन आधा किलो तक बढ़ जाएगा, जो महीनेभर में 2 किग्रा तक बढ़ सकता है।

नींद की कमी-
अगर आपने काम की भागदौड़ में कम नींद लेने की आदत डाल ली है। तो यह आदत प्रेगनेंसी में आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान होनेवाले शारीरिक और हार्मोनल बदलावों की वजह से आपको अधिक आराम की ज़रुरत पडती है। कम नींद की वजह से आपकी थकान बढ़ जाएगी और शारीरिक गतिविधियों के कारण वेट गेन होने लगता है।

जेस्टेशनल डायबिटीज़ और हाइपरटेंशन-
जेस्टेशनल डायबिटीज़ की वजह से प्रेग्नेंसी में आपका वजन बहुत अधिक बढ़ जाता है। यही नहीं मां के साथ बच्चे का भी वजन बढ़ जाता है। मां के अधिक वजन को प्रेग्नेंसी के दौरान होनेवाले हाइपरटेंशन से भी जोड़कर देखा जाता है।

तनाव-
एक स्टडी के अनुसार तनाव की वजह से प्रेगनेंसी के दौरान वजन बढ़ता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में जितना हो सके तनाव से उतना दूर रहकर खुश रहना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
