Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
प्रेगनेंट होना चाहती हैं तो पहले घटाएं वजन, जानें कारण
गर्भधारण करने से पूर्व पूरी तरह से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। इस दौरान आपको अपने वजन का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। अगर आप गर्भधारण करने के बारे में सोच रहीं हैं तो आपको सबसे पहले अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित करना चाहिए।
अगर आप गर्भावस्था से पहले मोटी हैं तो इसके कारण आपको प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ किलो वजन घटाकर आप गर्भावस्था से जुड़ी कई तरह की समस्या ओं से छुटकारा पा सकती हैं और ये बच्चे के लिए भी अच्छा रहता है।
अगर आप फिर भी इस बात से सहमत नहीं हैं तो चलिए हम आपको इसके कुछ और कारण बताते हैं कि क्यों गर्भावस्था से पहले आपको अपना वजन कम कर लेना चाहिए। इन कारणों को जानने के बाद आप निश्चित ही गर्भधारण से पहले वजन घटाने के लिए तैयार हो जाएंगीं।

जन्म के दौरान दिक्कतें
कई शोधों में ये दावा किया जा चुका है कि गर्भपात, बच्चे में कोई कमी और जन्म के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का कारण मोटापा हो सकता है।

प्रजनन स्तर
मोटापे के कारण आपकी प्रजनन क्षमता भी कम हो सकती है। मोटापे का असर महिलाओं के प्रजनन स्तर पर भी पड़ता है। जी हां, ये बात सच है कि मोटापे के कारण कई महिलाएं शुरुआती स्तर में ही गर्भधारण नहीं कर पाती हैं।

गर्भावधि डायबिटीज़
गर्भावस्था के दौरान मोटापे की वजह से उच्च रक्तचाप, डायबिटीज़ और अन्य कई तरह की समस्यासओं का खतरा बढ़ जाता है।

जन्म से ही डायबिटीज़
इन सामान्य खतरों के अलावा आपके बच्चे को कोई घातक परेशानी या रोग भी हो सकता है। अगर गर्भावस्था के दौरान मोटापे के कारण बच्चे को जन्म से ही डायबिटीज़ की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा बच्चे को और भी कई रोग होने का खतरा बना रहता है।

वजन घटाएं
अगर आपका वजन सामान्य है या सामान्य से थोड़ा ज्यादा है तो आपको बहुत ज्यादा चिंता करने की जरूरत बिलकुल नहीं है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप लापरवाह हो जाएं और जो कुछ भी मन करे वो खाएं। इस समय आपके शरीर को कई ज्यादा पोषण और देखभाल की जरूरत होती है इसलिए गर्भावस्था से पहले, गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद अपने खानपान और वजन का खास ख्याल रखें

गर्भावस्था में बढ़ जाता है वजन
सामान्य तौर पर गर्भावस्था के कारण वजन बढ़ जाता है। लेकिन अगर गर्भावस्था से पहले आपका वजन सामान्य रहा है तो प्रसव के बाद आपके वजन में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होती है। अगर आप पहले से ही ओवरवेट हैं तो गर्भावस्था के दौरान बढ़ता वजन आपको और परेशानी दे सकता है।

प्रसव के बाद
विशेषज्ञों का कहना है कि मोटापे से ग्रस्त महिलाओं की तुलना में गर्भावस्था के दौरान सामान्य वजन की महिलाएं ज्यादा बेहतर तरीके से सब कुछ संभाल पाती हैं और उन्हें गर्भावस्था से संबंधित समस्याएं होने का खतरा भी कम रहता है। इसके अलावा अगर आप पतली हैं तो गर्भावस्था के दौरान बढ़े वजन को आप प्रसव के बाद आसानी से घटा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
