Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
प्रेगनेंसी के दौरान भूल से भी ना खाएं ये चीज़ें
प्रेगनेंट महिलाओं को अकसर कुछ अजीबोगरीब चीज़ें खाने की इच्छा होती है। जहां कुछ महिलाएं खट्टी चीज़ें खाना पसंद करती हैं तो वहीं कुछ को इस दौरान मीठी चीज़ें भाती हैं। ऐसी चीज़ों को खाने की इच्छा होना या क्रेविंग होना गर्भवस्था में आम बात होती है। कई बार औरतों को ऐसी चीज़ें खाने का मन करने लगता है जो प्रेगनेंट होने से पहले उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था लेकिन प्रेगनेंसी में वही चीज़ उनकी मनपसंद बन जाती है।
ऐसा भी देखा गया है कि कुछ महिलाएं मांस मछली छोड़ कर शुद्ध शाकाहारी बन जाती हैं लेकिन गर्भवस्था में अचानक उन्हें नॉन वेज खाने का मन करने लगता है। जहां एक ओर यह माना जाता है कि आयरन की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं को अजीबोगरीब चीज़ें खाने की इच्छा होती है तो वहीं दूसरी ओर कुछ अध्ययनों से इस बात का खुलासा हुआ है कि शरीर में जिन चीज़ों की कमी होती है शरीर उन चीज़ों की कमियों को दूर करने के लिए इन्द्रियों को प्रेरित करता है जिसके कारण महिलाओं के साथ गर्भावस्था में ऐसा होता है।

लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी भी होती हैं जिनका सेवन आपके और आपके होने वाले बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो बेहतर यही होगा कि आप इस तरह के खाने पीने की चीज़ों से दूर ही रहें ताकि आप और आपका बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। आज हम आपको ऐसे ही कुछ खाने की चीज़ों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन प्रेगनेंसी में खतरनाक साबित हो सकता है।
कच्चा केक
कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें पकी हुई चीज़ों से ज़्यादा कच्ची चीज़ें पसंद आती है। उदाहरण के तौर पर अगर केक बनने की तैयारी हो रही है तो उन्हें उसके मिश्रण को पहले ही चखने में बहुत आनंद आएगा लेकिन क्या आप यह जानती हैं कि यह आपके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा कूकीज़ बनाने के लिए तैयार किया हुआ आटा भी आपके और आपके होने वाले बच्चे की सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि केक कच्चे केक के मिश्रण में और कूकीज के आटे में कच्चे अंडे मिले होते हैं जिसमें साल्मोनेला और कई नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया होते हैं। इससे गंभीर इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है जिससे गर्भपात भी हो सकता है।
जंक फूड
शायद ही ऐसी कोई गर्भवती महिला होगी जिसे प्रेगनेंसी के दौरान जंक फूड खाने की इच्छा नहीं हुई होगी। जहां कुछ जंक फूड आपको सीधे नुकसान नहीं पहुंचाते वे ज़रूरी न्यूट्रिएंट्स को कम कर देते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप इस तरह के खाने की चीज़ों से परहेज करें और इनकी जगह पौष्टिक आहार का सेवन करें। जैसे की हमने आपको बताया कि प्रेगनेंसी के दौरान इस तरह की चीज़ों को खाने की इच्छा आम बात होती है इसलिए ध्यान रहे कि इन चीज़ों का सेवन आप ज़रुरत से ज़्यादा न करें।
पहले से कटे हुए फल और सलाद
प्रेगनेंसी में हरी सब्जियों और फलों का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप बिल्कुल ताज़ी सब्जियों और फलों का सेवन कर रही हों। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि पहले से ही काट कर फलों और सब्ज़ियों को न रखें। इसके अलावा पैकेज सलाद भी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है क्योंकि इसमें बैक्टीरिया होते हैं जो आप दोनों की सेहत के लिए किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं होता।
कैफीन
प्रेगनेंसी के दौरान एक कप कॉफी कई महिलाओं को राहत दिलाती है लेकिन क्या आप यह जानती हैं कि इसमें जो कैफीन होता है वह आपके बच्चे के लिए बेहद खतरनाक होता है। इससे गर्भवती स्त्री का ब्लड प्रेशर बढ़ता है। साथ ही इसके सेवन से आपको बार बार पेशाब लगता है जिसके कारण शरीर में पानी की कमी होती है और आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकती हैं। वहीं दूसरी ओर प्रेगनेंसी के दौरान ज़्यादा कैफीन का सेवन करने से जन्म के समय शिशु का वज़न कम हो सकता है।
अशोधित डेरी उत्पाद
गर्भावस्था में डेरी उत्पाद बेहद लाभकारी माने जाते है लेकिन ध्यान रहे कि आप जो भी उत्पाद खा रही हैं वह शोधित या पॉस्चराइज़्ड दूध से ही बना हो क्योंकि कच्चे दूध से बने उत्पादों में ढेर सारे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जिससे आपको फ़ूड पोइज़निंग, डायरिया, ऐंठन और उल्टी की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा गर्भवती महिला को डिहाइड्रेशन, ज़्यादा थकान या फिर किडनी फेल होने का भी खतरा होता है।
कच्चा मीट
अकसर हमने देखा है की गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ऐसी चीज़ें खाने की इच्छा होती है जिसमे कच्चा मांस मिला हो जैसे स्टेक टार्टर और सुशी। इस तरह की खाने की चीज़ों में भारी मात्रा में बैक्टीरिया और पैरासाइट पाए जाते हैं जब ये किसी स्वस्थ व्यक्ति के लिए सही नहीं होता तो सोचिये कि ये गर्भवती स्त्रियों के लिए कितना खतरनाक हो सकता है। बेहतर होगा आप पके हुए मीट का ही सेवन करें।
कुछ मछलियां
मछली में कुछ ज़रूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो मां के गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं लेकिन यह जान लेना बेहद आवशयक होता है कि कौन सी मछलियों का सेवन इस दौरान सुरक्षित होता है। बांगड़ा मछली, सफ़ेद टूना, स्वॉर्डफिश और शार्क का सेवन प्रेगनेंसी में करना सुरक्षित नहीं होता है। इनमें बहुत ही ऊंचे स्तर पर मरकरी पाया जाता है जो आपके बच्चे के नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा इसके अन्य कई नुकसान भी हैं।
लिवर
कुछ महिलाएं ऐसे व्यंजन खाना चाहती हैं जो जानवरों के लिवर से बने हों। इसका अपना एक अलग ही स्वाद और फ्लेवर होता है जो महिलाओं को आकर्षित करता है। हालांकि अगर आप ऐसी चीज़ें खा रही हैं तो थोड़ी ही मात्रा में खाएं क्योंकि इसका ज़्यादा सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। लिवर में भारी मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो आपके बच्चे के लिए ठीक नहीं है।
शराब
शराब एक ऐसी चीज़ है जिसका सेवन प्रेगनेंट महिलाओं को बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे न सिर्फ आपके बच्चे को नुकसान पहुंचता है बल्कि इसका बुरा असर पूरी ज़िंदगी आपकी सेहत पर रहता है। जिन महिलाओं को शराब की आदत होती है और जो एक भी दिन बिना एक गिलास शराब के नहीं रह पाती हैं ऐसी औरतों को प्रेगनेंसी के दौरान अपने डॉक्टर्स से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
