Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
गर्मी में प्रेगनेंसी क्यों होती है खतरनाक, जाने असल वजह
गर्मी किसी को भी पसंद नहीं आती है लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए ये ज्यादा परेशानी का सबब बन सकती है। गर्मी की वजह से डिहाइड्रेशन हो सकता है जो कि गर्भावस्था के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस वजह से हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है।
अत्यधिक गर्मी के कारण गर्भवती महिलाओं में हाइपरथर्मिया हो सकता है जिसमें बार बार बुखार रहता है। कुछ स्टडी में सामने आया है कि गर्म तापमान के कारण मृत बच्चे का जन्म, समय से पहले शिशु का जन्म और शिशु का वजन कम होने की समस्या हो सकती है।

कैनेडियन मेडिकल एसोसिएशन जरनल में प्रकाशित हुई एक नई स्टडी के अनुसार गर्भावस्था के आखिरी महीनों में गर्मी की वजह से जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा तीन गुना फीसदी ज्यादा होता है।

क्या है जेस्टेशनल डायबिटीज
जेस्टेशनल डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जो गर्भावस्था के दौरान पैदा होती है। आमतौर पर ये एक अस्थायी अवस्था है। जिन महिलाओं में टाइप 2 डायबिटीज का अधिक खतरा हो उनमें बाद में सेहत संबंधित समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। एक स्टडी में जेस्टेशनल डायबिटीज का संबंध पोस्टपार्टम डिप्रेशन से बताया गया है। इसकी वजह से जन्म के समय शिशु के अधिक वजन होने, समय से पहले जनम और शिशु को आगे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी रहता है।

सर्दी में प्रेगनेंसी क्यों रहती है बेहतर
स्टडी की मानें तो ठंडे तापमान में इंसुलिन सेंसेटिविटी में सुधार आता है और शरीर के वसा वाले ऊतक सक्रिय रहते हैं। अन्य प्रकार के फैट से विपरीत ब्राउन फैट कैलोरी को कम करने में मदद करता है और डायबिटीज एवं मोटापे जैसी चयापचय से संबंधित समस्याओं को रोकता है।

स्टडी का पूरा सच
तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ कनाडा में रहने वाली लगभग 4,00,000 महिलाओं के मेडिकल रिकॉर्ड को एक साल तक दर्ज किया गया। 12 वर्षों में इन महिलाओं ने 5,55,00 से ज्यादा बच्चों को जन्म दिया।
प्रसव से 30 दिन पहले के सामान्य तापमान पर शोधकर्ताओं ने ध्यान दिया। उन्होंने पाया कि ठंडे तापमान में रहने वाली महिलाओं में 4.6 फीसदी जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा था जबकि गर्म स्थानों पर रहने वाली महिलाओं में ये खतरा 7.7 फीसदी था।
स्टडी के आधार पर ऐसा कहा जा सकता है कि गर्म स्थानों पर रहने वाली महिलाओं में गर्भावधि मधुमेह का खतरा ज्यादा रहता है।
इस स्टडी में बीएमआई, वजन बढ़ने, शारीरिक गतिविधि और डाइट को शामिल नहीं किया गया था।

क्या कर सकते हैं
गर्म मौसम में ठंडा रहना अच्छा रहता है। महिलाओं को जेस्टेशनल डायबिटीज से बचने के लिए ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए जो इसके खतरे को कम करने में कारगर साबित हो चुके हों।



Click it and Unblock the Notifications
