Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
प्रेगनेंसी में शराब को कहें ना, शिशु के डीएनए पर पड़ता है असर
अगर आप मां बनने वाली हैं तो शराब का सेवन छोड़ दें क्योंकि इसका असर आपके बच्चे के डीएनए पर पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं को शराब से दूर रहने की सलाह दी जाती है। एक नए अध्ययन के अनुसार अत्यधिक शराब का असर शिशु के डीएनए पर पड़ सकता है।
एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर और पशु विभाग में एंडोक्राइन प्रोग्राम के निदेशक प्रमुख लेखक दीपक के. सरकार कहते हैं कि “हमारे निष्कर्षों से जन्म से पहले शराब के जोखिम के लिए बच्चों का परीक्षण करना और शुरुआती निदान से बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।”

इस अध्ययन के परिणाम जरनल एल्कोहोलिज्म: क्लीनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल रिसर्च में प्रकाशित हो चुके हैं। इससे पहले रूटजर यूनिवर्सिटी की स्टडी में पाया गया था कि ज्यादा शराब पीने से वयस्कों में लंबे समय तक जेनेटिक बदलाव आ सकता है।
इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने दो जींस में बदलाव पाया- पीओएमसी (जो कि स्ट्रेस रिस्पॉन्स सिस्टम को नियंत्रित करता है) और पीईआर2 (जो कि शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को प्रभावित करता है)। जो महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान मध्य या अधिक मात्रा में शराब का सेवन करती हैं और जिनके बच्चे गर्भ में ही शराब की अत्यधिक मात्रा के संपर्क में आते हैं, उनमें ये दोनों जींस पाए गए।

महीने में पांच बार चार या इससे ज्यादा ड्रिंक करने को अत्यधिक शराब पीने की अवस्था में रखा गया है जबकि हर मौके पर तीन गिलास शराब पीना मध्य श्रेणी में शामिल है।
भ्रूण पर शराब के असर के कारण उसमें शारीरिक या बौद्धिक असमानता आ सकती है या उसके याद रखने की क्षमता और व्यवहार में भी बदलाव आ सकता है।
इस स्टडी में ये भी पाया गया है कि जिन बच्चों को गर्भनाल के जरिए शराब की मात्रा मिलती है उनमें कोर्टिसोल का स्तर ज्यादा रहता है। ये एक हानिकारक स्ट्रेस हार्मोन है जो कि इम्यून सिस्टम को अपना काम करने से रोकता है और स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करता है।



Click it and Unblock the Notifications
