Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रेग्नेंसी में कब्ज से लेकर दिल की समस्या को दूर करने तक, कद्दू खाने के है ये बेमिशाल फायदे

कद्दू खाने में चाहे कैसा भी लगे, लेकिन ये सब्जी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। कद्दू को अपनी डाइट में शामिल करने से आप कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। खासकर प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए कद्दू काफी फायदेमंद होता है। कद्दू का सेवन करने से न सिर्फ प्रेग्नेंट महिला बल्कि उनके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। कद्दू प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर जैसे पोषक तत्व से भरपूर होता है, जो मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। तो आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में कद्दू खाने से महिलाओं और उसके होने वाले बच्चे को क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
प्रेग्नेंसी में कद्दू खाने के फायदे
1. होने वाली मां के दिल को रखें हेल्दी
प्रेग्नेंट महिलाओं के दिल के लिए कद्दू काफी फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले पोटेशियम के गुण प्रेग्नेंट महिलाओं के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इतना ही नहीं हार्ट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में भी काफी मददगार है।
2. बच्चे के आंखों के लिए फायदेमंद
प्रेग्नेंट महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की आंखों के लिए भी कद्दू बहुत फायदेमंद होता है। कद्दू में बीटा-कैरोटीन नाम का पोषक तत्व मौजूद होता है, जो मां और होने वाले बच्चे की आंखों की रोशनी बढ़ाने और उनकी आंखों को हेल्दी रखने में काफी फायदेमंद होता है।
3. कब्ज की समस्या से मिलता है छुटकारा
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अक्सर कब्ज की समस्या होने लगती है। ऐसे में कद्दू उनके लिए काफी फायदेमंद होता है। कद्दू में पर्याप्त मात्रा में फाइबर के गुण मौजूद होते हैं, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। कद्दू को अपनी डाइट में शामिल करने से प्रेग्नेंट महिलाओं का पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।
4. इम्यूनिटी को रखे स्ट्रांग
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में कई तरह के हार्मोन्स बदलाव होते हैं, जिस वजह से महिलाओं की इम्यूनिटी पावर काफी कमजोर हो जाती है। ऐसे में आप उनकी डाइट में कद्दू को शामिल कर सकते हैं। कद्दू के सेवन से प्रेग्नेंट महिलाओं की इम्यूनिटी पावर मजबूत होती है।



Click it and Unblock the Notifications
