Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Sonam Kapoor Pregnancy: सोनम कपूर ने स्ट्रेच करते हुए वीडियो किया शेयर, प्रेगनेंसी में स्ट्रेचिंग के फायदे
इन दिनों एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी प्रेगनेंसी को एंजॉय कर रही हैं। होने वाली मां को अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने रूटीन की झलकियां शेयर करते हुए देखा जाता है। हाल ही में सोनम ने घर पर वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया। साथ ही उन्होंने ये भी दिखाया कि वो ज्यादातर घर का खाना ही प्रिफर कर रही हैं। वो इस वीडियों में होम स्ट्रेचिंग करते हुए नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि प्रेगनेंसी में स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने के फायदे और कौनसी एक्सरसाइज करनी चाहिए।

सोनम कपूर का वर्कआउट का पोस्ट
दरअसल एक वीडियो सोनम की ट्रेनर ने शेयर किया था और उन्होंने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोबारा पोस्ट किया। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘सबसे खूबसूरत होने वाली मां सोनम कपूर। होम स्ट्रेच एसके ... हमें यह मिल गया।' सोनम ने वीडियो को रीपोस्ट किया और लिखा, ‘#pregnancyworkouts।'

प्रेगनेंसी में स्ट्रेचिंग के फायदे
गर्भावस्था में स्ट्रेचिंग करना मां और होने वाले बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है। स्ट्रेचिंग करने से गर्भावस्था के दौरान आपकी मसल्स रिलैक्स होती हैं और गर्भस्थ शिशु का भार उठाने के लिए आपकी बॉडी को लचीला बनाती है। गर्भावस्था के दौरान गर्भस्थ शिशु मां के शरीर से कैल्शियम और जरूरी पोषक तत्व लेता है जिसके चलते गर्भवती महिला को हड्डियों में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत होती है। इसे समस्या को दूर करने के लिए आप स्ट्रेचिंग कर सकती हैं। हालांकि आपको ट्रेनर या डॉक्टर से सलाह लेकर ही स्ट्रेचिंग करनी चाहिए।

गर्भावस्था में स्ट्रेचिंग के दौरान ये टिप्स फॉलो करें
1. गर्भावस्था में स्ट्रेचिंग के दौरान जबरदस्ती स्ट्रेचिंग नहीं करनी है।
2. अगर आपको दर्द या थकान महसूस हो रही है तो कुछ समय बाद स्ट्रेचिंग करें या अगले दिन कोशिश करें।
3. एक समय में अलग-अलग टाइप की स्ट्रेचिंग करने से बचें।
4. स्ट्रेचिंग पोजिशन को एक मिनट से ज्यादा होल्ड न करें, कुछ सेकेंड के बाद ही सामान्य पोजिशन में आ जाएं।
5. स्ट्रेचिंग करने से पहले भी आपको वॉर्म अप करें।

वॉक करें
प्रेगनेंसी के दौरान टहलने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। कहा जाता है कि इस समय यदि कोई महिला ज्यादा से ज्यादा पैदल चलती है तो बच्चे को गर्भाशय के निचले हिस्से में जाने में मदद मिलती है। पैदल चलना नॉर्मल डिलीवरी को आसान बनाने में काफी मददगार है।

डक वॉक
कीगल एक्सरसाइज नॉर्मल डिलीवरी में काफी मदद करती है। एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों को सक्रिय करने के साथ उन्हें मजबूत भी बनाती है, जिससे नॉर्मल डिलीवरी में आसानी हो जाती है। जैसे डक वॉक, विशेषज्ञों के अनुसार, यदि आप गर्भवती हैं या टाइट पेल्विक मांसपेशियों चाहती हैं, तो आप निश्चित रूप से डक वॉक को ट्राय कर सकती हैं।

डीप स्क्वैट्स एक्सरसाइज
पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को आराम व लंबा करने और पेरिनेम को फैलाने में मदद करती है। इसे करने से पहले अपने फिजियो थेरेपिस्ट से इस बारे में जरूर बात करें कि आपको कितनी बार और कितने डीप स्क्वैट्स करने चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
