Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
अगर आप प्रेगनेंट है तो जरुर खाएं ये चीज, इससे बच्चा होगा तंदरुस्त
गर्भवस्था में महिला को हर वो चीज खाने की सलाह देती है जो माँ और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होती है। आज के समय में देखा जाए तो खान पान में तरह-तरह की चीज़ों को शामिल किया जाता है ताकि सब अच्छा हो. जो भी चीज़ें शामिल की जाती हैं उनमे पोषक तत्वों को भरपूर देखा जाता है ताकि बच्चे को लाभ हो. हम सभी जानते ही हैं कि गर्भवती महिला खान पान में थोड़ी भी लापरवाही करे तो इसके कारण महिला की सेहत पर ही नहीं बल्कि बच्चे के विकास पर भी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में हर गर्भवती महिला को खाने में दूध, दही, अंडा, दालें, नॉन वेज, हरी सब्जियां, फल आदि का भरपूर मात्रा में दिया जाता है ताकि वह और उसका बच्चा सही रहे. इन सभी के अलावा एक चीज और है जो प्रेग्नेंट महिला को अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए और वो है सोयाबीन। जी दरअसल सोयाबीन प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत होता है जो प्रेग्नेंट महिला व बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है। अब आज हम आपको बताते हैं कि प्रेगनेंसी में सोयाबीन खाने से कौन कौन से फायदे मिलते हैं।

एक कप सोयाबीन में होता है इतना न्यूट्रीशियन वैल्यू
एक कप सोयाबीन में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिसमें मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन के, विटामिन बी 2, ओमेगा 3 फैट्स, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीज, कॉपर, इनके अलावा, सोया बीन्स में फ्लेवोनोइड्स और आइसोफ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक एसिड, फाइटोलेक्सिन, फाइटोस्टेरॉल, प्रोटीन, पेप्टाइड्स, सैपोनिन होते हैं। जो प्रेगनेंसी के दौरान शिशु के लिए लाभदायक है।

प्रोटीन
जी दरअसल सोयाबीन में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है और जो गर्भवती महिला की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण होने वाली परेशानियों को दूर करने के साथ बच्चे की मांसपेशियों के बेहतर विकास में मदद मिलती है। इसे खाने से प्रेग्नेंट महिला को स्वस्थ रहने के साथ बच्चे के बेहतर विकास में भी मदद मिलती है।

कैल्शियम
आप सभी को बता दें कि प्रोटीन के साथ कैल्शियम की मात्रा भी सोयाबीन में मौजूद होती है और कैल्शियम प्रेग्नेंट महिला की हड्डियों को मजबूत करने के साथ गर्भ में बच्चे की हड्डियों के बेहतर विकास में भी मदद करता है। इसी के साथ सोयाबीन का सेवन करने से प्रेग्नेंट महिला को थकान, कमजोरी, जैसी परेशानियों से बचे रहने में भी मदद मिलती है।

शुगर रहती है कंट्रोल
कहा जाता है सोयाबीन का सेवन करने से ब्लड में शुगर के लेवल को मेन्टेन रखने में मदद मिलती है और इससे प्रेग्नेंट महिला को गेस्टेशनल शुगर जैसी समस्या से बचे रहने में मदद मिलती है।

हाई ब्लड प्रैशर
आप सभी को बता दें कि पोटैशियम की मात्रा भी सोयाबीन में मौजूद होती है जो प्रेग्नेंट महिला के ब्लड प्रैशर को नियंत्रित रखने में मदद करती है। कहा जाता है इससे ब्लड प्रैशर के घटने या बढ़ने के कारण होने वाली परेशानी से गर्भवती महिला को बचे रहने में मदद मिलती है।

आयरन
आप सभी को बता दें कि सोयाबीन का सेवन करने से प्रेग्नेंट महिला के शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में भी मदद मिलती है जिससे प्रेग्नेंट महिला के शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
