Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Parenting Tips: विंटर में बच्चे को ज्यादा कपड़े पहनाने से हो सकता है नुकसान!

नवजात बच्चें काफी नाजुक होते हैं। उनके लिए हर सीजन नया होता है, ऐसे में उनका ख्याल रखना ज्यादा जरूरी होता है। क्योकि आपकी थोड़ी सी भी लापरवाही बच्चे के हेल्थ पर इसका गलत प्रभाव छोड़ सकते हैं। ऐसे में माता-पिता अपने बच्चों की देखभाल पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन कई बार आपकी ज्यादा केयर भी बच्चे के हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती है। सर्दी का मौसम आ गया है, इस मौसम में नन्ही जान को सर्द हवा से बचाने के लिए आप उन्हें गर्म कपड़े पहनाते हैं, हर वक्त उन्हे कंबल से ढक कर रखते हैं। ताकि ठंड लगकर वो बीमार न पड़ जाए। लेकिन बच्चों को ज्यादा कपड़े पहनाना भी आपके बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। विंटर सीजन में बच्चे को सर्द हवा से बचाने के लिए पेरेंट्स बच्चों को बहुत सारे कपड़े पहनाकर उन्हे बिल्कुल पैक कर देते हैं। ऐसा करने से ठंडी हवा तो उन्हें छु नहीं पाती, लेकिन उन्हें अन्य तरह की समस्या का सामना करना पड़ा है। आइए जानें सर्दी के मौसम में बच्चों को ज्यादा कपड़े पहनाने से बच्चों के सेहत पर इसका क्या असर पड़ता है।
1. बच्चे को हो सकती है बेचैनी
सर्दी के मौसम में बच्चे को ज्यादा कपड़े पहनाने से उन्हें बेचैनी महसूस हो सकती है। ऐसे में उनको घुटना हो सकती है, जिसके कारण सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है।
2. हिप डिस्प्लेसिया
सर्दी में बच्चे को ज्यादा गर्म कपड़े पहनाने से बच्चे को हिलने में काफी परेशानी हो सकती हैं। जिसके चलते बच्चा हिप डिस्प्लेसिया से ग्रासित हो सकता है। इसलिए बच्चे को हमेशा ढिले कपड़े पहनाएं, और ढीले कंबल ही ओढ़ाए ताकि वो अपने हाथ पैर आसानी से हिला सकें।
3. स्किन डिजीज
बच्चों को स्किन इंफेक्शन बहुत जल्दी हो जाता है। बच्चे को सर्दी के मौसम में ज्यादा कपड़े पहनाकर उन्हे स्किन रैशेज की परेशानी भी हो सकती है। जिसके कारण बच्चे को स्किन डिजीज की प्रॉब्लम बढ़ जाती है।
4. बढ़ सकती है सांस की समस्या
छोटे बच्चे बोल नहीं पाते, जिस कारण वो अपनी समस्या और तकलीफ खुलकर नहीं बता पाते हैं। सर्दी के मौसम में बच्चों को कपड़ों या कंबल में कसकर लपेट कर रखना उनकी हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसा करने से बच्चे में सांस लेने की परेशानी बढ़ जाती है। जिससे उन्हें जान का खतरा भी हो सकता है।
5. बॉडी के टेंपरेचर में बदलाव
सर्दी के मौसम में बच्चे को ज्यादा केयर की जरूरत होती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं की आप उसे बहुत ज्यादा गर्म कपड़े पहना कर रखें। सर्दी के मौसम में बच्चे को ज्यादा कपड़े पहनाकर रखने से बच्चे के बॉडी का टेंपरेचर असंतुलित हो जाता है। जिसके कारण बच्चे की हार्ट बीट पर भी असर पड़ सकता है।
सर्दी के मौसम में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आप उन्हें रूम में होट हिटर चलाकर भी रख सकते हैं। अगर आप उन्हें कपड़े पहना रहे हैं, तो कोशिश करें कि ढीले कपड़े पहनाएं। बहुत ज्यादा कपड़े नन्ही जान को पहनाने से बचें। ताकि बच्चे को किसी तरह की परेशानी का सामा ना करना पड़े।



Click it and Unblock the Notifications
