Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
'शेफाली' नाम का क्या मतलब है, एक फूल से जुड़ा है इसका कनेक्शन
What Does the Name Shefali Mean: 'कांटा लगा' गाने से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। उनके अचानक यूं चले जाने की खबर ने सभी को चौंका दिया है। फिटनेस और ग्लैमर की मिसाल मानी जाने वाली शेफाली की मौत ने उनके फैंस और इंडस्ट्री को गहरा झटका दिया है।
शेफाली न सिर्फ अपने डांस और लुक्स के लिए मशहूर थीं, बल्कि उनके नाम ने भी लोगों का ध्यान खींचा था। बहुत से लोग उनके अनोखे नाम और सरनेम के मतलब को लेकर सर्च कर रहे हैं। आइए जानते हैं, उनके नाम 'शेफाली' का मतलब क्या होता है और यह नाम किस खूबसूरत फूल से जुड़ा है।

शेफाली नाम का अर्थ
'शेफाली' नाम का अर्थ है, फूल, खुशबू और जैस्मिन का पौधा। यह एक पारंपरिक भारतीय नाम है, जो आमतौर पर लड़कियों के लिए रखा जाता है। इस नाम का गहरा संबंध प्रकृति से है। शेफाली नाम जिस फूल से जुड़ा है, उसे हरसिंगार, पारिजात या शिउली के नाम से भी जाना जाता है। यह फूल अपने सफेद और नारंगी रंग के लिए जाना जाता है और भारतीय बगीचों में अक्सर देखने को मिलता है।
शेफाली फूल की खासियत
हरसिंगार या शेफाली का फूल न सिर्फ सुंदरता का प्रतीक है, बल्कि इसकी खुशबू भी बेहद खास होती है। रात के समय यह फूल खिलता है और इसकी महक पूरे वातावरण को महका देती है। यही वजह है कि इसे आमतौर पर घरों के बगीचों में लगाया जाता है, पूजा के लिए और इसकी भीनी खुशबू के लिए।
इस पौधे का वैज्ञानिक नाम Nyctanthes arbor-tristis है। इसकी छाल और पत्तियों का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। यह पौधा करीब 10 से 15 फीट ऊंचा होता है और इसका औषधीय महत्व भी है।
बंगाल से कनेक्शन
हरसिंगार का फूल खासतौर पर सितंबर से दिसंबर के बीच खिलता है और यह सर्दी के आगमन का संकेत देता है। यह फूल पश्चिम बंगाल का राज्य पुष्प भी है। दुर्गा पूजा जैसे पर्वों में इसका विशेष महत्व होता है और इस दौरान इसका खूब उपयोग होता है।
नाम के पीछे की सुंदरता
'शेफाली' नाम का रिश्ता एक ऐसे फूल से है जो न सिर्फ देखने में सुंदर है, बल्कि उसकी खुशबू, उपयोगिता और सांस्कृतिक महत्व भी बेहद खास है। यह नाम सौंदर्य, शांति और स्प्रिुचअल का प्रतीक है, ठीक वैसे ही जैसे शेफाली जरीवाला का व्यक्तित्व रहा।
उनके असमय निधन ने एक खालीपन छोड़ दिया है, लेकिन उनका नाम, उनकी खूबसूरती और उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी, ठीक वैसे ही जैसे हरसिंगार की खुशबू।
'जरीवाला' सरनेम कहां से आया है?
शेफाली के सरनेम 'जरीवाला' की जड़ें गुजरात के पारंपरिक जरी कारीगर समुदाय से जुड़ी हैं। 'जरी' एक खास प्रकार का धातुयुक्त धागा होता है, जो आमतौर पर सोने या चांदी से बना होता है और इसका इस्तेमाल पारंपरिक कढ़ाई में किया जाता है। सूरत, लखनऊ और बनारस जैसे शहर जरी के लिए प्रसिद्ध हैं। 'जरीवाला' उपनाम उन्हीं परिवारों को दिया जाता था, जो पीढ़ियों से इस शिल्प में पारंगत रहे हैं।
हालांकि अब समय के साथ जरी उद्योग में बदलाव आ गया है, और कई परिवारों ने यह पेशा छोड़ अन्य क्षेत्रों में काम शुरू कर दिया है, लेकिन यह सरनेम आज भी उनके गौरवपूर्ण अतीत की याद दिलाता है।



Click it and Unblock the Notifications
