Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
चटपटी ब्रेड चाट
Chats
oi-Staff
शाम को जब आपको कुछ चटपटा खाने का मन करे तो, आप ब्रेड चाट भी बना सकती हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका चटपटा स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है। इसे एक बार खा कर आप दुबारा इसकी डिमांड करेगीं। बच्चों को ब्रेड चाट बेहद पसंद आएगी क्योंकि उन्हें चटकीला और स्पाइसी खाना बेहद पसंद होता है। बाहार चाट खाने से अच्छा है कि घर पर ही ब्रेड चाट बना ली जाए क्योंकि बाहर गंदगी काफी ज्यादा होती है। तो चलिये देखते हैं कि यह चटपटी ब्रेड चाट कैसे बनाई जाती है।
कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 5 मिनट

सामग्री-
- ब्रेड स्लाइस- 5 टोस्टेड
- गाढी दही- 1 कप
- नमक- स्वादअनुसार
- देसी घी- 1 चम्मच
- मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- हरी मिर्च- 1
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
- पुदीने की पत्ती- 2 चम्मच
- प्याज- 1 मध्यम आकार में कटा
- टमाटर- 1 मध्यम
- सेव और मूंगफली-गार्निश करने के लिये
RECIPE: मेरी मम्मी के हाथों की आलू चाट
विधि-
- ब्रेड को मनचाहे आकार में काट लीजिये।
- एक पैन में घी डाल कर ब्रेड को सेंक लीजिये और क्रिस्प बना लीजिये।
- फिर इन्हें एक प्ले में रखें और उस पर कटी प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, पुदीना और धनिया पत्ती डालें।
- अब इस पर नमक, मिर्च पाउडर, चाट मसाला, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालें।
- अब इर ब्रेड स्लाइस पर एक चम्मच दही फैलाइये।
- आखिर में सेव और मूंगफली से चाट को गार्निश कीजिये।
Comments
English summary
Bread Chaat Recipe
Story first published: Monday, May 26, 2014, 10:41 [IST]
Other articles published on May 26, 2014



Click it and Unblock the Notifications