Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
रमजान स्पेशल: प्याज समोसा
वैसे तो आपने बहुत तरह के समोसे खाए होगें लेकिन जब बात रमजान की आती है तब कुछ स्पेशल बनाना तो बनता ही है। तो अगर आपको बाजार में मिलते वाले आलू के समोसे बहुत ज्यादा पसंद हैं तो अब उसको छोड़िये और बना डालिये प्याज के समोसे। जी हां, हम आपको पहले मीट समोसा, अंडा समोसा, हरियाली समोसा और आलू का समोसा बनाना सिखा ही चुके हैं तो क्यूं न इस बाद आप हम से प्याज का समोसा बनाना सीखें।
इस समोसे में केवल प्याज पड़ती है, जिसे अगल से मसालों के साथ फ्राई कर के डाला जाता है। रमजान में जब घर पर कोई महमान आए तो आप उसे यह प्याज का समोसा खिला कर उसका मन जीत सकते हैं। आइये जानते हैं प्याज के समोसे को बनाने की विधि-

कितने लोगों के लिये- 12 समोसा
तैयारी में समय- 1 घंटा
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
मैदा- 3 कप
घी- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
पानी- 1 कप
भरावन के लिये सामग्री-
प्याज- 2 कप बारीक कटी हुई
हरी मिर्च- 1
मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
धनिया पाउडर- 1/4 चम्मच
धनिया पाउडर- 1/4
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
गरम मसाला- 1/4 चम्मच
जीारा- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- फ्राई करने के लिये
विधि-
- एक कटोरे में समोसे का आटा सान लें, जब आटा सान लिया हो तो उसे कपड़े से ढंक कर 30 मिनट के लिये किनारे रख दें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा, कटी प्याज और हरी मिर्च डाल कर भूरा होने तक पकाएं।
- फिर उसमें मिर्च पाउडर, नमक, गरम मसाला पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से पका कर गैस बंद कर दें।
समोसा बनाने की विधि-
- आटा लेकर उसे गोल बेल लीजिये, फिर उसे आधे में चाकू की सहायता से काट लीजिये।
- अब प्याज के मिश्रण से एक दो चम्मच मिश्रण लीजिये और समोसे में भर दीजिये और समोसे को तिकोना आकार दे कर बंद कर दीजिये। फिर गरम तेल में सुनहरा तल लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications