Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मीट समोसा: रमजान स्पेशल

लोगो के लिये: 5
पकाने में समय: 1 घंटा
सामग्री-
प्याज - 1 (कटा हुआ)
लहसुन - 4 (कटा हुआ)
टमाटर - 1 (कटा हुआ)
हरी मिर्च- 4 (कटा हुआ)
आलू (उबला हुआ 2)
मटर - 1/2 कप (उबला हुआ)
मटन - 200 ग्राम (कीमा बनाया हुआ)
धनिया - 1 कप
गरम मसाला - 1 चम्मच
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
नमक - स्वाद के अनुसार
तेल - 4 चम्मच
आटे के लिये सामग्री-
मैदा - 2 कप
अजवायन- 1 चम्मच
घी - 1 चम्मच
विधि-
एक कुकर में आलू, मटर और मटन को एक साथ पानी डाल कर दो सीटी होने तक पक जाने दें। एक ओर आटा सान लें। अब कुकर से सारी सब्जियों तथा मटन को बाहर निकाल कर कुकर के पानी को बचा कर एक किनारे रख लें। अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें कटे हुए प्याज डाल कर फ्राई करें, उसके बाद लहसुन डाल कर 2-3 मिनट हल्की आंच पर पकाएं। अब उबला हुआ मटन पैन में डाल कर पांच मिनट तक फ्राई करें। फिर उसमें कटे हुए टमाटर और नमक छिड़के। इसे 2-3 मिनट तक के लिये पकाएं और टमाटर को गलने दें। उसके बाद पैन में लाल मिर्च, जीरा, चाट और गरम मसाला मिलाइये और फ्राई करें। अब उबले हुए आलुओं को पीस लें और उसे तथा मटर को पैन में मिलाएं। गैस की आंच को धीमा कर दीजिये और फिर गैस को 3 मिनट बाद बंद कर दीजिये। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना कर उसे पतला बेल लें और फिर उसे समोसे के आकार का बना कर उसमें सारी सामग्रियों को भर कर सील बंद कर दें। अब कढाही में तेल गरम करें और उसमें तैयार समोसो को तल लें। जब यह तैयार हो जाए तब इसे चिली सॉस या टमैटो कैचअप के साथ गरम-गरम चाय के साथ परोसे।



Click it and Unblock the Notifications
