Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
बच्चों के लिये स्प्राउट्स सैंडविच
Chats
oi-Staff
भीगे हुए दाल और चने के स्प्राउट्स सेहत के लिये काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें बहुत सारा प्रोटीन, रेशे और लो फैट होता है जो कि पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखता है। बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाने में बहुत दिक्कतें आती हैं, लेकिन अगर आप उन्हें यह स्प्राउट्स सैंडविच बना कर खिलाएंगी तो उन्हें काफी टेस्टी लगेगा। इस सैंडविच को बनाने के लिये स्प्राउट्स को पहले उबाल लिया जाता है और बाद में इसमें मसाले मिला कर मिश्रण तैयार कर लिया जाता है। इसका टेस्ट काफी अच्छा लगता है, तेा आइये जानते हैं कैसे बनाया जाता है स्प्राउट्स सैंडविच।
कितना- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- गेहूं की ब्रेड- 6 स्लाइस
- प्याज- 2
- लो फैट बटर- 2 चम्मच
स्प्राउट्स के लिये-
- मिक्सड स्प्राउट्स- 1 कप (उबला हुआ)
- आलू- 2 ( उबला हुआ )
- प्याज- 1
- टमाटर- 1
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- चम्मच
- काला नमक- चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल
स्प्राउट्स के लिये-
- पैन में तेल गरम करें, फिर प्याज भेन कर उसमें अदरक लहसुन पेस्ट डालें।
- फिर हरी मिर्च , जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, काला नमक डाल कर 3 मिनट भूनें।
- इसके बाद कटे टमाटर और नमक डालें।
- फिर इसमें उबले हुए स्प्राउट्स और उबले हुए आलू डाल कर मिक्स करें।
- एक बार हो जाने के बाद आंच को ऑफ कर दें और मिश्रण को किनारे रख दें।
सैंडविच बनाने के लिये-
- सबसे पहले स्प्राउट्स मिश्रण को तीन अलग भागों में बांट लें।
- एक हिस्से को ब्रेड की एक स्लाइस पर रखें।
- उसके ऊपर प्याज की एक स्लाइस रख कर उस पर ब्रेड की दूसरी स्लाइस से बंद कर दें।
- अब इसी तरह से अन्य बचे हुए स्प्राउट्स के साथ भी करें।
- पैन गरम करें, उस पर बटर लगाएं और ब्रेड सैंडविच रख कर गोल्उन ब्राउन करें।
- एक बार हो जाने पर इसे सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
