Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आपने कभी खाई है अंजीर की कुल्फी
Desserts
oi-Staff
कुल्फी एक टेस्टी डेज़र्ट है, जो पूरे भारत में प्रसिद्ध है। अगर आप केवल दूध वाली सादी कुल्फी ही बनाना जानती हैं तो, आज हम आपको अंजीर और खजूर की टेस्टी कुल्फी भी बनाना सिखाएंगे। यह बनाने में आसान है। इसमें आपको अंजीर का पेस्ट और खजूर के टुकड़े डालने होंगे।
READ: गर्मी में मजे लो केसर पिस्ता कुल्फी के
घर पर अगर इसे बनाएंगी तो आपके परिवारजनों को यह बहुत ही पसंद आएगी। बच्चे तो जैसे इसे खाने के लिये पागल ही हो जाएंगे इसलिये देर ना करें और झट पट बना डालें अंजीर की मीठी मीठी कुल्फी। विधि नीचे दी जा रही है...

सामग्री-
- 2 ½ कप दूध
- ½ चम्मच इलायची पावडर
- चुटकी भर केसर
- 2-3 चम्मच बारीक कटे खजूर
- 2 चम्मच कटे बादाम
- 2 चम्मच कटा पिस्ता
- 3 चम्मच अंजीरा पेस्ट
- 2-3 चम्मच गुड सीरप
- ½ कप डबल क्रीम
गार्निश करने के लिये
- इलायची पावडर
- केसर के धागे
- शहद
विधि -
- एक पैन में दूध, इलायची पावडर और केसर को उबालें।
- फिर उसमें कटे खजूर, बादाम, पिस्ता और अंजीर पेस्ट मिक्स करें।
- उसके बाद पैन को आंच पर से हटा दें।
- जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तब इसमें गुड का सीरप और क्रीम मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को कुल्फी बनाने वाले सांचे में भर कर 4-5 घंटे के लिये डीप फ्रीज कर दें।
- उसके बाद इसे निकाल कर इलायची पावडर, केसर और शहद से गार्निश करें।
- आपकी अंजीर कुल्फी तैयार है।
Comments
English summary
Anjeer Ki Kulfi Recipe
Story first published: Saturday, September 26, 2015, 11:37 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2015



Click it and Unblock the Notifications
