Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ब्रेकफास्ट में बनाइये सिनमन पैनकेक
अपने दिन की शुरुआत करने के लिये आप पैनकेक बना सकती हैं। यह प्रोटीन से भरा होता है और इसे खाने से वजन भी नहीं भरता। आज हम आपको सिनमन यानी की दालचीनी पैनकेक बनाना सिखाएंगे जिसे बच्चे भी खूब पसंद करेगे। इस पैनकेक में आपको दालचीनी पाउडर का प्रयोग करना होगा जिससे इसका स्वाद बढ जाएगा। तो आइये देर किस बात की अभी बना डालिये सिनमन पैनकेक।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
मैदा- 2 कप
बेकिंग पाउडर- 2 चम्मच
दालचीनी पाउडर- 1 चम्मच
वैनीला एसेंस- 1 चम्मच
दूध- 1 कप
तेल- 1 चम्मच
पानी- 4 चम्मच
बटर- 1 चम्मच
विधि-
एक कटोरे में मैदा, बेकिंग पाउडर और दालचीनी पाउडर एक साथ मिला लीजिये। फिर उसमें बटर, दूध और पानी मिलाइये और अच्छी प्रकार से मिक्स कीजिये। अब आटे में वैनीला एसेंस मिला कर फेटिये तथा उसे मुलायम बना लीजिये। अब इस मैदे के घोल को 10 मिनट के लिये किनारे रख दीजिये।
अब एक नॉन स्टिक पैन लीजिये, उसमें तेल डालिये, जब तेल गरम हो जाए तब उसमें 4 बडे चम्मच पैनकेक का घोल डालिये और फैला दीजिये। एक बार जब पैनकेक भूरा दिखाई देने लगे तब उसे पलट दीजिये और इसी तरह से दोनो ओर पका लीजिये। जब पैनकेक तैयार हो जाए तब इस पर अपने मन अनुसार टॉपिंग काट कर डालिये। टॉपिंग के रूप में मैपल सॉस, चॉकलेट सॉस, स्ट्रॉबेरी, बटर या ताजी क्रीम डाल सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
