Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
यम्मी एगलेस ब्राउनी
केक और पेस्ट्री पसंद करने वालों को ब्राउनी बहुत पसंद होती है और खासकर के बच्चों को तो यह बहुत भाती है। जिस तरह से ब्राउनी बनाई जाती है, अगर आप उसे देख लेंगे तो आपके मुंह में पानी आ जाएगा। मुलायम ब्राउनी पर गरम-गरम चॉक्लेट सॉस गिराई जाती है तथा बाद में उसे चॉकलेट चिप्स और नट्स से उसे सजाया जाता है।
पर कई शाकाहार इसे इसलिये नहीं खाते क्योंकि उन्हें लगता है कि इसमें अंडा पड़ा हुआ होता है। पर आज हम आपको बिना अंडे वाली ब्राउनी बनाना सिखाएंगे। आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि।

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- डार्क चॉकलेट- 100 ग्राम
- मैदा- 1 ½ कप
- पिसी चीनी- 1 ½ कप
- दूध- ½ कप
- बेकिंग पाउडर- 2 चम्मच
- वैनीला एसेंस- 1 चम्मच
- अखरोठ- 2 चम्मच
- चॉकलेट सॉस- 1 कप
- चॉकलेट चिप्स- 2 चम्मच
- स्ट्रॉबेरी- 4-5 (स्लाइस)
- बटर- ½ कप
विधि-
1. एक बाउल में मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाएं और किनारे रखें।
2. तब तक के लिये बेकिंग डिश को बटर से ग्रीस कर लें और उस पर बटर पेपर बिछा लें।
3. एक दूसरे बाउल में बटर को चॉकलेट के साथ मिक्स कर लें, तब तक मिक्स करें जब तक कि चॉक्लेट अच्छी प्रकार से पिघल ना जाए। अब इस कटोरे को माइक्रोवेव में 1 मिनट के लिये रखें, बिल्कुल हाई टंपरेचर पर।
4. अब अगल से कटोरे में चीनी और वैनीला एसेंस मिलाएं और उसमें मैदा तथा बेकिंग पाउडर वाला मिश्रण डालें। उसके बाद उसमें कुटे हुए अखरोठ भी मिला लें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
5. अब इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाएं और एक गाढा पेस्ट तैयार कर लें। इसे बेकिंग डिश में पलटें और 10-12 के लिये माइक्रोवेव में बेक होने के लिये रखें।
6. अब ब्राउनी पूरी तरह से तैयार हुई है या नहीं इसके लिये उसमें फोर्क या सलाई डाल कर देखें। अगर यह हो गई हो तो उसे माइक्रोवेव से बाहर निकालें और उस पर हॉट चॉकलेट सॉस तथा चॉकलेट चिप्स डालें।
7. स्लाइस की हुई स्ट्रॉबेरी से ऊपर सजाएं और गरमा-गरम ब्राउनी सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
