Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
शब-ए-बरात के मौके पर बनाइये काजू की टेस्टी खीर
Desserts
oi-Staff
मुस्लिम समुदाय के लिये आज बड़ा ही खास दिन है क्योंकि आज शब-ए-बरात है। सुबह से ही लोग अपने घरों और मस्जिदों की साफ-सफाई और तरह-तरह के स्वादिष्ट मिष्ठान बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।
शब-ए-बारात की भरपूर रौनक के साथ यदि आप घर पर काजू की खीर बनाएंगी तो आपके परिवार में हर किसी का दिल खुश हो जाएगा। काजू की खीर ना केवल स्वादिष्ट ही होती है बल्कि हेल्दी भी होती है।
READ ALSO: स्वाद लीजिये खीर दिलरुबा का
इसे जो कोई भी एक बार खाता है, उसका दिल बार-बार खाने का करता है। काजू की खीर बनाना बहुत ही आसान है। तो इस इबादत की खास रात पर अपनो के लिये बिल्कुल भी बनाना ना भूलें काजू की खीर।

कितने- 2 लोगों के लिये
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- 3/4 कप काजू गरम पानी में 3-4 घंटों के लिये भिगोए हुए
- 1/2 कप चीनी
- 1 टीस्पून बादाम और पिस्ते कटे हुए
- 1/4 टीस्पून इलायची पावडर
- 1/4 टीस्पून केसर, 1 चम्मच दूध में भिगोया हुआ
विधि -
- सबसे पहले केसर को 1 चम्मच दूध में भिगो कर किनारे रख दें।
- फिर काजू को पानी से निकाल कर बारीक पीस कर पेस्ट बनाएं।
- एक बड़ा पैन ले कर गैस पर चढाएं और उसमें 1 लीटर दूध डालें।
- जब दूध उबलना शुरु हो जाए तब उसमें शक्कर डाल कर 10-12 मिनट तक पकाएं। इसे लगातार चलाती रहें।
- इसके बाद दूध में काजू का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- जब खीर गाढ़ी हो जाए तब इसमें इलायची पावडर और केसर वाला दूध मिक्स करें।
- अब आंध बंद कर के इसे सर्विंग बाउल में डालें।
- ऊपर से गार्निश करने के लिये कटे हुए काजू, पिस्ते और बादाम डालें और मेहमानों को सर्व करें।
Comments
English summary
Kaju Kheer/Cashew Kheer Recipe
Story first published: Tuesday, June 2, 2015, 15:08 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2015



Click it and Unblock the Notifications
