Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
स्वाद और सेहत से भरा खसखस का हलवा
Desserts
oi-Staff
घर पर चाहे कोई खास मौका हो या ना हो, हलवा खाना तो हमेशा ही बनता है। सूजी और मूंग दाल का हलवा तो काफी लोग बनाना जानते हैं पर क्या आप ने कभी खसखस का हलवा ट्राई किया है।
खसखस के हलवे को आप फ्रिज में 7 दिनों तक रख कर मजे से खा सकती हैं। खसखस का हलवा अगर सर्दियों में बनाया जाए तो शरीर को काफी लाभ पहुंचता है। इसे नई नवेली मां को दिया जाता है जिससे उसे काफी ताकत मिलती है। आइये जानते हैं खसखस का हलवा बनाने की विधि।
TRY OUT : टेस्टी रस्क हलवा

सामग्री:
- खसखस - 100 ग्राम
- चीनी - 3/4 कप
- दूध - 1 कप
- देसी घी - 1/3 कप
- छोटी इलाइची - 4-5
- बादाम - 5-6
बनाने की विधि:
- खसखस को साफ करके 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अब बादाम को पतला-पतला काट लें और इलायची को छील कर पाउडर बन लें।
- भीगी हुई खसखस में से फालतू पानी निकाल दें और जितनी ज़रूरत हो उतना दूध या पानी डालते हुए इसे बारीक पीस लें।
- अब एक कढ़ाई में आधा घी(ज़रूरत के अनुसार) गर्म कर के उसमें पिसा हुआ खसखस डालकर रंग बदलने तक और हल्की खुशबू आने तक भूनें।
- जरूरत लगे तो और घी डाल लें और फिर खसखस को अच्छे से भून कर किसी अलग बर्तन में निकाल लें।
- अब एक पैन में चीनी और दूध डाल लें।
- जब चीनी दूध में अच्छी तरह से घुल जाए तब इसमें खसखस डाल कर गाढा होने तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें इलायची पावडर छिड़के और प्लेट पर सर्व करें।
- साथ ही इसे कटे हुए बादाम से गार्निश करें।
Comments
English summary
Khaskhas ka halwa
Story first published: Saturday, March 28, 2015, 13:04 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2015



Click it and Unblock the Notifications