Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मुंह में मिठास भर दे स्ट्रॉबेरी गुलाब जामुन
Desserts
oi-Staff
मीठा खाने वालों को गुलाब जामुन से बड़ा प्रेम होता है। अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं और गरम-गरम गुलाब जामुन आपकी कमज़ोरी है तो, आज हम आपको बताएंगे स्ट्रॉबेरी गुलाब जामुन बनाने की विधि।
स्ट्रॉबेरी गुलाब जामुन साधारण गुलाब जामुन से बिल्कुल हट कर होता है। हांलाकि इसकी बनाने की विधि ठीक उसी प्रकार से है बस चाशनी में आपको स्ट्रॉबेरी का प्रयोग करना होगा।
READ: टेस्टी ब्रेड गुलाब जामुन
स्ट्रॉबेरी फ्लेवर वाला गुलाब जामुन भला किसको नहीं अच्छा लगेगा। यह काफी टेस्टी होता है इसलिये आप इसे अपने घर पर एक बार जरुर ट्राई करें। आइये जानते हैं स्ट्रॉबेरी गुलाब जामुन बनाने की विधि-

कितने - 40 गुलाब जामुन
सीरप बनाने की सामग्री:
- 1.5 कप शक्कर
- 1.5 कप पानी
- 10 बडी स्ट्रॉबेरीज़, कटी हुई
- 3 से 4 पिसी हरी इलायची
- थोड़ा सा केसर
- 1 चम्मच गुलाब जल
जामुन बनाने की सामग्री:
- 2 कप मावा या मिल्क पावडर
- 1 कप मैदा
- 1/8 चम्मच बेकिंग सोडा
- चुटकी भर नमक
- 1 कप काढ़ी नारियल क्रीम
- 50/50 के अनुपात में वेजिटेबल ऑइल और घी
विधि-
- एक बड़े से सॉस पैन में शक्कर, पानी और चॉप की हुई स्ट्रॉबेरी डालें। इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि शक्कर पानी में अच्छी तरह से घुल ना जाए।
- सीरप को बीच बीच में चलाती रहें। जब सीरप गाढा हो जाए और स्ट्रॉबेरी उसमें घुल जाए तब हरी इलायची पावडर, केसर और रोज वॉटर मिक्स करें।
- एक अलग से कटोरे में मिल्क पावडर, मैदा, बेकिंग सोडा और चुटकीभर नमक मिक्स करें।
- उसके बाद इसमें कोकोनट क्रीम को अच्छी तहर से मिक्स करें और मुलायम आटा तैयार करें।
- अब गैस पर एक पैन चढाइये और उसमें वेजिटेबल ऑइल और घी डाल कर गरम करें।
- तैयार गुलाब जामुन मिश्रण से छोटे छोटे गुलाब जामुन तैयार करें।
- अगर गुलाब जामुन का मिश्रण बहुत सूखा लग रहा है तो, उसमें थोड़ा सा दूध या फिर कोकोनट क्रीम मिक्स कर दें।
- अब गैस को धीमा कर दें और उसमें गुलाब जामुनों को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
- फिर जामुनों को निकाल कर किनारे रख लें।
- 5 मिनट के बाद जामुनों को एक-एक कर के तैयार चाशनी में डालें।
- आधे घंटे के बाद आप गुलाब जामुन को बारीक कटे पिस्ते और ताजी स्ट्रॉबेरी से गार्निश कर के सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Strawberry Gulab Jamun
Story first published: Thursday, April 30, 2015, 15:42 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2015



Click it and Unblock the Notifications
