Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
टेस्टी मैंगो टी
आम के सीजन का अगर खुल कर लुफ्त नहीं उठाया गया तो, कहीं कुछ न कुछ अधूरा सा रह जाता है। अगर आपको आम बहुत पसंद है तो आप उससे मैंगो टी बना सकते हैं। यह पीने में बहुत ही टेस्टी होता है क्योंकि इसमें न केवल आम बल्कि पाइनएप्पल जूस भी मिला होता है। टी बनाने के लिये इसमें टी बैग्स भी डाले जाते हैं। तो आइये देर किस बात की बनाते हैं यम्मी यम्मी मैंगो टी।

सामग्री-
1 कप कटे और रेफ्रिजरेट किये हुए आम के स्लाइसेज
1 कप पाइनएप्पल जूस
8 ग्रीन टी बैग्स
4 कप उबला पानी
1-2 टे चम्मच चीनी
कुछ पुदीने की पत्तियां
आइस क्यूब्स
विधि-
मैंगो और पाइनएप्पल को ब्लेंड करके इसकी प्यूरी को रेफ्रिजरेट कर लें। अब एक बड़े ग्लास में उबला पानी लेकर उसमें पुदीना और टी बैग्स डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। दोनों चीजों को पानी से निकालकर मिक्स्चर को 1 से 2 घंटों के लिए चिल करें। अब इसमें मैंगो पाइनएप्पल प्यूरी और चीनी डालकर चलाएं। बर्फ भरे ग्लासेज में डालें। मैंगो और पाइनएप्पल स्लाइसेज डाल कर गार्निश करें।



Click it and Unblock the Notifications
