Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
चिकन लवर्स को जरूर जाननी चाहिए बर्गर की यह डिलिशियस रेसिपी
जब भी कुछ अच्छा खाने का मन होता है तो हम सभी कोई ना कोई फास्ट फूड खाना चाहते हैं। ऐसे में सबसे पहले बर्गर खाने का ही ख्याल आता है। इन्हें बनाना जितना आसान है, इसका स्वाद उतना ही डिलिशियस होता है। इसमें पैटी के साथ-साथ कई तरह की सब्जियों को भी शामिल किया जाता है। जो इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है। इतना ही नहीं, आप इसमें कई वैरायटीज भी बना सकते हैं। ऐसा ही एक बर्गर है चिकन बर्गर। अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो आपको बार चिकन बर्गर अवश्य टेस्ट करना चाहिए। आज हम आपको इसकी आसान और क्विक रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

सामग्री-
• 500 ग्राम पिसा हुआ चिकन
• 3/4 टी-स्पून स्मोक्ड पेपरिका
• 1 लहसुन की कली क्रश्ड की हुई
• 2 हरा प्याज
• नमक
• काली मिर्च
• ऑयल पैटी बनाने के लिए
• 3-4 स्लाइस चेडर चीज़
• बर्गर बन
• 4 लेटस के पत्ते
• 2 कप कोलस्लॉ
• 1 कटा हुआ एवोकैडो
• 1 पतला कटा हुआ प्याज
• 1 कटा हुआ जैलपीनो
विधि-
• चिकन बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले इसकी पैटी तैयार करेंगे।
• इसके लिए एक बाउल में चिकन, स्मोक्ड पेपरिका, लहसुन की कली क्रश्ड की हुई और हरा प्याज को मिंस करके मिलाएं।
• सीजनिंग के लिए इसमें हल्का नमक और काली मिर्च भी डालें।
• अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बना लें और उन्हें हथेलियों से चपटा करके पैटी बना लें।
• इसके बाद, एक कड़ाही में तेल गरम करें और इन पैटी को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें।
• अब चेडर चीज़ के 3-4 स्लाइस लें और उन्हें पैटी पर रखें।
• इसे आप चीज़ पिघलने तक पकाएं। उसके बाद गैस ऑफ कर दें।
• अब 2 बर्गर बन्स को हल्का टोस्ट करें।
• इसके ऊपर, लेटस के पत्ते, कोलेस्लॉ, एवोकैडो, प्याज और जैलपीनो को पैटी के साथ नीचे बर्गर बन पर रखें।
• ऊपर से एक और बर्गर बन लगाएं।
• आपका डिलिशियस बर्गर बन बनकर तैयार है।
• इसे पसंदीदा सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










