Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Navratri 2021: गुलाब के फ्लेवर के साथ इस तरह बनाएं नारियल के लड्डू
नवरात्रि का मौका हो और मीठे की बात ना की जाए, ऐसा तो हो ही नहीं
सकता। नवरात्रि के नौ दिन भक्तगण माता को तरह-तरह की मिठाईयों का भोग
लगाते हैं। चूंकि नारियल को बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए नारियल की
मदद से बनने वाली मिठाईयों का भोग लगाना अधिक अच्छा माना जाता है।
आमतौर पर, लोग नवरात्रि पर माता को नारियल के लड्डू का भोग लगाते हैं।
लेकिन इस नवरात्रि अगर आप इन लड्डूओं को एक अलग अंदाज में बनाना चाहते
हैं तो उसमें गुलाब के फ्लेवर को शामिल कर सकते हैं। तो चलिए आज इस
लेख में हम आपको रोज़ कोकोनट लड्डू की स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में
बता रहे हैं, जिसे यकीनन आप भी एक बार तो जरूर ट्राई करना
चाहेंगे-

नारियल गुलाब के लड्डू की सामग्री
• 1 1/2 कप सूखा नारियल
• 1 बड़ा चम्मच रोज सिरप
• 2 चम्मच घी
• 1 मुट्ठी भुनी हुई मूंगफली
• 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
• 2 बड़े चम्मच गुलाब जल
• 1/2 कप क्रश किये हुए मिक्स ड्राई फ्रूट्स
• 1 मुट्ठी बादाम
नारियल गुलाब के लड्डू बनाने की विधि-
• कोकोनट रोज लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन गरम करें और उसमें 1 टीस्पून घी डालें
• जब घी हल्का गर्म हो जाए, तो उसमें मेवा भून लें और फिर उसे प्लेट में निकाल कर अलग रख दें।
• अब उसी कढ़ाई में 1 छोटा चम्मच घी डालिये और सूखा नारियल डालिये। इस दौरान इसे लगातार चलाते रहिए।
• जब नारियल पक जाए तो उसमें कन्डेंस्ड मिल्क के साथ रोज सिरप व गुलाब जल डालकर सभी को एक साथ मिला लें।
• इसे लगातार चलाते हुए पकाते रहें।
• जब लड्डू का मिश्रण अच्छे से पक जाए तो इसमें भुने हुए मेवे को डालकर मिक्स करें।
• अब, मिश्रण को ठंडा होने दें।
• इसके बाद, इससे छोटे-छोटे लड्डू बनाएं।
नोट-
ध्यान रखें कि मिश्रण ना तो बहुत अधिक गर्म ना हो और ना ही बिल्कुल ठंडा। गर्म मिश्रण से आपके हाथों को नुकसान हो सकता है, वहीं एकदम ठंडे मिश्रण से लड्डू अच्छी तरह नहीं बन पाएंगे और बार-बार बिखरते रहेंगे।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
