Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
आम के दीवानों को जरूर जाननी चाहिए मैंगो केक की रेसिपी
यह आम का मौसम है। बाजार में आपको पहले से ही कई किस्मों के आम मिल
रहे हैं। आम एक ऐसा फल है, जो हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं। इसे
यूं ही फल के तौर पर तो खाया जाता है ही, साथ ही साथ इसकी मदद से अन्य
कई रेसिपीज भी बनाई जा सकती हैं। इसलिए, आज हम यहां मैंगो केक की
रेसिपी लेकर आए हैं। यह मैंगो केक काफी हद तक वनीला या स्पंजी केक से
मिलता-जुलता है लेकिन इसमें मैंगो पल्प का एक अतिरिक्त स्वाद होता है।
साथ ही यह केक बिना किसी अंडे के तैयार किया जाता है। इसलिए अगर आप
अंडा नहीं भी खाते हैं, तो भी इस रेसिपी का आनंद ले सकते हैं। यह बेहद
स्वादिष्ट होता है क्योंकि केक में मीठे आम का गूदा मिलाने से इसका
स्वाद बढ़ जाता है। आज हम उसी की रेसिपी लेकर आए हैं। पढ़ने के लिए नीचे
स्क्रॉल करें।

सामग्री
• 1 कप आम का पल्प
• तीन चौथाई कप चीनी
• आधा कप तेल
• 1 टीस्पून विनेगर
• आधा टीस्पून येलो फूड कलर
• 2 कप मैदा
• 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
• ¼ चम्मच बेकिंग सोडा
• ¼ चम्मच नमक
• ¼ कप दूध
• नमक या सैंड प्रेशर कुकर में केक कुक करने के लिए
कैसे बनाएं
एक ब्लेंडर में, आम का पल्प और चीनी मिलाएं।
स्मूद प्यूरी पाने के लिए अच्छी तरह ब्लेंड करें।
प्यूरी को एक बड़े प्याले में निकाल लीजिए और उसमें 1 छोटा चम्मच सिरका डाल दीजिए।
इसके बाद, इसमें तेल और येलो फ़ूड कलर डालें।
एक व्हिस्क का उपयोग करके सामग्री को मिलाएं।
सुनिश्चित करें कि सब कुछ अच्छी तरह से मिक्स हो गया है।
अब 2 कप मैदा में एक चौथाई छोटा चम्मच बेकिंग सोडा और 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर मिलाएं। इसके बाद, एक चौथाई छोटा चम्मच नमक डालें।
सभी चीजों को इस तरह से अच्छी तरह मिला लें ताकि इसमें कोई गांठ न रहे।
अब मिश्रण में एक चौथाई कप दूध डालें और तब तक मिलाएँ जब तक घोल एक समान न हो जाए।
अब प्रेशर कुकर में 11/2 कप नमक डालें और कुकर को सीटी और गैसकेट निकाल कर प्रीहीट कर लें। आपको 5-10 मिनट के लिए प्री-हीट करने की आवश्यकता है।
इस बीच, एक पार्चमेंट पेपर को सांचे में रखें और उस पर थोड़ा सा मैदा छिड़कें। अगर आप चाहें तो साँचे को घी या मक्खन से भी चिकना कर सकते हैं।
इसके बाद बैटर को केक मोल्ड में ट्रांसफर कर लें।
घोल से भरे साँचे को दो बार टैप करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि साँचे में हवा के बुलबुले नहीं हैं।
केक मोल्ड को पहले से गरम किए हुए कुकर में रखें।
अब केक को धीमी-मध्यम आंच पर 40 मिनट तक पकाएं।
40 मिनिट बाद कुकर का ढक्कन खोलिये और केक में टूथपिक डालिये।
अगर टूथपिक साफ बाहर आती है तो केक पूरी तरह से बेक हो गया है, नहीं तो आपको 5-10 मिनट और पकाने की जरूरत है।
कुकर का ढक्कन खोलिये और केक को बाहर निकाल लीजिये।
केक को ठंडा होने दें। अंत में, अपने प्रियजनों के साथ मैंगो केक का आनंद लें।
केक को आप अपनी पसंद के फ्रॉस्टिंग से भी सजा सकते हैं।
पोषण संबंधी जानकारी
केक - 1
• कैलोरी - 2620 कैलोरी
• वसा - 117 ग्राम
• प्रोटीन - 29 ग्राम
• कार्बोहाइड्रेट - 370 ग्राम
• फाइबर - 9 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










