Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Bhang Thandai Recipe : भांग ठंडाई के बिना ठंडी पड़ जाएगी होली पार्टी, जानिए इसकी आसान रेसिपी
Bhang Thandai Recipe : होली पार्टी में यूं तो हम कई तरह के स्नैक्स सर्व करते हैं, लेकिन ठंडाई के बिना होली कंप्लीट ही नहीं मानी जाती है। जब भी हम होली का नाम लेते हैं तो खुद ब खुद दिमाग में भांग की ठंडाई का ख्याल आ ही जाता है। अमूमन हम सभी अपनी होली पार्टी को खास व यादगार बनाने के लिए कई तरह की डिशेज सर्व करते हैं। एक-दूसरे को रंग लगाना, डांस और मस्ती करना, खाना-पीना होली को यादगार बनाता है।
हो सकता है कि इस साल आपने भी अपने घर पर होली पार्टी प्लॉन की हो और आप मेन्यू डिसाइड कर रहे हों। ऐसे में आपको भांग ठंडाई को अपनी मेन्यू लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह ठंडाई बहुत ही कम समय में बन जाती है और इसे बनाना भी काफी आसान है।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको भांग की ठंडाई बनाने की आसान रेसिपी शेयर कर रहे हैं-
भांग ठंडाई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 1 1/2 लीटर पानी
• 1 1/2 कप चीनी
• 1 कप दूध
• 1 बड़ा चम्मच बादाम
• 1 बड़ा चम्मच तरबूज या खरबूज के बीज
• 1/2 बड़ा चम्मच खसखस
• 1/2 बड़ा चम्मच सौंफ
• 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
• 1 छोटा चम्मच साबुत काली मिर्च
• भांग
• 1/4 कप सूखी या ताजी गुलाब की पत्तियां
भांग ठंडाई कैसे बनाएं-
• भांग ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें 1/2 लीटर पानी और चीनी डालें।
• इसे एक-दो घंटे तक ऐसे ही भीगने दें।
• अब एक साफ बाउल लें और उसमें बाकी सभी सूखी सामग्री को 2 कप पानी में कम से कम 2 घंटे के लिए भिगो दें।
• करीबन 2 घंटे बाद इन भिगोई हुई सामग्री को बारीक पीस लें।
• थोड़ा पानी तैयार पेस्ट में मिलाएं और एक मजबूत मलमल की छलनी का उपयोग करके इसे एक बर्तन में तब तक छान लें।
• अब इस छाने हुए मिश्रण में दूध और चीनी की चाशनी मिलाएं।
• तैयार दूध में इलायची पाउडर मिलाएं।
• सर्व करने से पहले इसे 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
• इसे कुछ कटे हुए बादाम के साथ ठंडा-ठंडा सर्व करें।
• यह भांग ठंडाई होली पार्टी में आने वाले सभी मेहमानों का दिल जीत लेगी।
होली पर भांग क्यों पी जाती है?
होली के त्योहार पर जब तक भांग का सेवन ना किया जाए, उसे पूरा ही नहीं माना जाता है। इस त्योहार पर भांग पीने के पीछे विशेष मान्यता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हिन्दू मान्याताओं के अनुसार, भांग भगवान भोलेनाथ का पसंदीदा पेय है। वहीं, यह भगवान विष्णु और भोलेनाथ की दोस्ती का प्रतीक भी है। साथ ही, भांग में औषधीय गुण होते हैं। यह मन और शरीर पर शांत प्रभाव डालता है, इसलिए होली पर भांग पीने की प्रथा है।
क्या ठंडाई में भांग होता है?
आमतौर पर, ठंडाई में भोग नहीं होता है। इसे बादाम और केसर आदि की मदद से बनाया जाता है। लेकिन होली पर विशेष रूप से भांग की ठंडाई बनाई जाती है, जिसमें भांग को शामिल किया जाता है। अगर भांग ठंडाई का अधिक सेवन किया जाता है तो इससे शरीर पर नशीला प्रभाव पैदा होता है।
भांग के फायदे क्या हैं?
सीमित मात्रा में भांग का सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है। भांग का पौधा फाइबर, कैल्शियम और आवश्यक विटामिन से भरपूर होता है। इससे दर्द कम करने, तनाव कम करने, नींद बढ़ाने जैसे फायदे मिल सकते हैं। कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि भांग का उपयोग कैंसर, ग्लूकोमा, एपिलेप्सी, ब्रेन इंजरी, एल्जाइमर्स, और अन्य रोगों के इलाज में सहायक हो सकता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications