Latest Updates
-
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद
Dal Makhni Recipe: इस तरह बनाएं दाल मखनी, बाजार से ऑर्डर करना छोड़ देंगे आप
Dal Makhni Recipe : यूं तो अक्सर घरों में लोग दाल खाने से कतराते हैं और तरह-तरह के बहाने बनाते हैं। लेकिन दाल मखनी एक ऐसी डिश है, जिसका नाम सुनकर ही हर कोई खुश हो जाता है। यहां तक कि जब घर में कोई मेहमान आता है या फिर लोग बाहर खाना खाने के लिए जाते हैं तो दाल मखनी जरूर ऑर्डर करते हैं। यह खाने में बेहद ही टेस्टी होती है और इसे रोटी से लेकर नान व चावल आदि के साथ खाया जाता है।
अक्सर यह देखने में आता है कि दाल मखनी को लोग घर में बनाने से कतराते हैं। उन्हें लगता है कि घर में दाल मखनी बनाना काफी मुश्किल है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है।

आप बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके घर पर भी रेस्त्रां स्टाइल दाल मखनी बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर दाल मखनी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
दाल मखनी की सामग्री-
• 1 कप साबुत काली उड़द दाल
• एक चौथाई कप राजमा
• 5 कप पानी
• नमक
• 2 बड़े चम्मच घी
• 1 तेज पत्ता
• 1 इंच दालचीनी स्टिक
• 3-4 लौंग
• 2-3 इलायची
• 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
• 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
• 1 बारीक कटा प्याज
• 4 टमाटर
• एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1 चम्मच गरम मसाला
• एक चौथाई कप हैवी क्रीम
• 2 बड़े चम्मच मक्खन
• कसूरी मेथी
स्मोकिंग के लिए सामग्री-
• 1 टुकड़ा चारकोल
• 1 बड़ा चम्मच तेल
दाल मखनी बनाने का तरीका-
• दाल मखनी बनाने के लिए पहले आपको उड़द दाल और राजमा को भिगोकर
रखना होगा।
• आप रात में दाल और राजमा को भिगो दें। इसे कम से कम 8 घंटे के लिए
भिगोना आवश्यक है।
• अब भीगी हुई उड़द दाल और राजमा से पानी निकाल दीजिए और प्रेशर कुकर
में नमक और पानी के साथ दाल व राजमा डाल दें।
• आप इसे प्रेशर कुकर में लगभग 6-8 सीटी आने तक पका लें। आपको यह
सुनिश्चित करना चाहिए कि दाल पूरी तरह से पानी में डूबी हुई है और दाल
के ऊपर कम से कम एक इंच अतिरिक्त पानी है।
• एक बार जब दाल का मिश्रण पक जाए, तो इसे पोटैटो मैशर की मदद से
बिल्कुल हल्का सा मैश कर लें।
• अब एक बर्तन में घी गर्म करें और उसमें तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और
इलायची डालकर एक या दो मिनट तक भूनें।
• अब पैन में अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और प्याज डालकर भून
लें।
• इसमें हल्के पीसे हुए टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला
डालें।
• टमाटर के नरम होने तक पकाएं और पकी हुई दाल को 1 कप पानी के साथ
डालें। इसे उबालें और फिर धीमी आंच पर पकाएं।
• इसे लगभग 20 मिनट तक या दाल के गाढ़ा होने तक पकाएं।
• ध्यान दें कि आप दाल को बीच-बीच में हिलाते रहें क्योंकि दाल तले
में चिपक जाती है।
• अब इसमें हैवी क्रीम, मक्खन और कसूरी मेथी मिलाएं।
• आंच बंद कर दें और दाल मखनी को परोसने से पहले 15 मिनट के लिए छोड़
दें, ऊपर से और क्रीम डालें।
• अगर आप ढाबा स्टाइल दाल मखनी बनाना चाहते हैं तो आपको उसमें स्मोकी
फ्लेवर देना होगा।
• इसके लिए सबसे पहले कोयले को आंच या ग्रिल पर लाल होने तक गर्म
करें।
• दाल मखनी के बर्तन के बीच में एक हीट प्रूफ कटोरा रखें और उसमें गरम
कोयला रखें।
• अब आप कोयले पर तेल डालें और बर्तन को ढक्कन से ढक दें।
• दाल को स्मोकी फ्लेवर देने के लिए 5-10 मिनिट के लिए ढक्कन ढककर रख
दीजिए।
• आपकी टेस्टी दाल मखनी बनकर तैयार है।
दाल मखनी में कौन कौन सी दाल पड़ती है?
दाल मखनी एक बेहद ही टेस्टी और क्रीमी दाल की रेसिपी है, जिसे बनाते समय काली उड़द दाल और राजमा का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, मक्खन और क्रीम इसके टेस्ट को कई गुना बेहतर बनाता है।
दाल मखनी फ्रिज में कितने समय तक चलती है?
एक बार दाल मखनी बनाने के बाद आप इसे दो दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं और इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप इसे लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप दाल व राजमा को उबालकर उसे सही तरह से फ्रीज कर लें। इससे आप एक सप्ताह के बाद भी उसका तड़का तैयार करके खा सकते हैं।
पंजाब के फेमस फूड कौन से हैं?
पंजाब में लोग खाने के बेहद ही शौकीन माने जाते हैं। ठंड के दिनों में वहां पर मुख्य रूप से मक्के की रोटी और सरसों का साग खाया जाता है। इसके अलावा, पंजाब में छोले भटूरे, पिन्नी, आलू के पराठे, गोभी के पराठे, तंदूरी चिकन, बटर चिकन काफी पसंद किया जाता है। साथ ही साथ, दाल मखनी भी पंजाब की बेहतरीन डिश में से एक मानी जाती है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications