Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Keema Karela Recipe: इफ्तार पार्टी के लिए बनाएं कीमा करेला, हर कोई बार-बार पूछेगा रेसिपी
Keema Karela Recipe For Ramadan 2024 : रमजान के पाक महीने में जब मुस्लिम समुदाय के लोग पूरा दिन रोजा रखते हैं तो शाम को इफ्तार के समय कुछ अच्छा खाने का मन कर ही जाता है। पूरे महीने इफ्तार के लिए अलग क्या बनाया जाए, यह भी बिल्कुल समझ नहीं आता है। अमूमन इफ्तार के लिए स्नैक्स आइटम से लेकर स्वीट डिशेज व कई तरह की ड्रिंक्स बनाई व सर्व की जाती हैं।
हालांकि, अगर आप इफ्तार पार्टी के लिए एक अलग तरह की सब्जी बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आप कीमा करेला बना सकते हैं। करेले का नाम सुनकर हर कोई नाक-मुंह सिकोड़ने लगता है, लेकिन अगर आप कीमा करेला बनाते हैं तो हर कोई उंगली चाट-चाटकर खाएगा। इसमें कीमा को शामिल किया जाता है और नॉन-वेज रेसिपी में यह एक अलग तरह की डिश है।
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कीमा करेला बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

कीमा करेला बनाने की आवश्यक सामग्री-
• 3-4 करेला
• 1 बड़ा चम्मच नमक
• 1 चम्मच हल्दी पाउडर
• पानी
• जैतून का तेल
कीमा बनाने के लिए
• ⅓ कप जैतून का तेल
• मटन
• 1 बड़ा चम्मच सौंफ पाउडर
• 1 चम्मच अजवाइन
• 3 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
• 1 बड़ा चम्मच दही
• 1 हरी मिर्च मोटे तौर पर कटी हुई
• 1 बड़ा चम्मच ताजा नींबू का रस
• 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
• 3 लौंग
• 3 इलायची
• 5 काली मिर्च
• 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1 चम्मच रेड चिली फ्लेक्स
• 1 चम्मच हल्दी पाउडर
• 1 चम्मच नमक
• 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
• 1 चम्मच जीरा पाउडर
• ताजा धनिया पत्ती गार्निशिंग के लिए
कीमा करेला बनाने की विधि-
• सबसे पहले करेले के सिरे काट लें और फिर इसे छोटे गोल टुकड़ों में काट लें।
• अब एक कटोरे में करेले के टुकड़े रखें, उसमें 1 बड़ा चम्मच नमक और 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डालें।
• इससे अच्छी तरह मिक्स करें और फिर 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
• एक कटोरे में पानी डालें, उसमें करेले के टुकड़े डालें।
• इसे धोकर सारा पानी निचोड़ लें।
• अब एक बर्तन में पानी डालें और पानी को गर्म होने दें।
• पानी में करेले के टुकड़े डालें और उबाल आने दें।
• उबाल आने के बाद इसे 2 मिनट तक उबलने दीजिए।
• अब मध्यम आंच पर एक फ्राई पैन में एक चौथाई कप तेल डालें।
• अब इसमें करेले के टुकड़े डालें और 5-7 मिनट तक फ्राई करें।
• अब इन्हें बाहर निकाल कर अलग रख दें।
• अब हम कीमा बनाने की तैयार करेंगे।
• इसके लिए मध्यम आंच पर एक बर्तन में तेल डालकर गर्म करें।
• अब इसमें प्याज डालकर भून लें। अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और साबुत मसाले लौंग, इलायची और काली मिर्च डालें।
• अब इसमें बाकी सारे मसाले डालें।
• अब इसमें मटन डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब इसमें दही, हरी मिर्च, सौंफ पाउडर और अजवाइन डालकर मिक्स कर दीजिए।
• अब पैन में ढक्कन लगा दें और इसे मध्यम-धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें।
• अब पैन का ढक्कन हटाएं और उसमें फ्राई किए हुए करेले मिलाएं।
• इसे 1-2 मिनट तक पकाएं।
• अब आप इसमें थोड़ा नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच पानी डालकर मिक्स कर लें।
• एक बार फिर से बर्तन पर लिड लगाएं और धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकने दें।
• अब गैस बंद करें और लिड हटाकर ऊपर से ताज़ा हरा धनिया छिड़कें।
• आपका कीमा करेला बनकर तैयार है।
कीमा के क्या फायदे हैं?
अगर आप एक नॉन-वेज लवर हैं तो आप कीमा बनाकर उसे खा सकते हैं। इसे सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। कीमा में डायटरी फाइबर पाया जाता है। बीफ कीमा को प्रोटीन, जिंक, विटामिन बी3 और बी12 का अच्छा स्रोत माना जाता है। इतना ही नहीं, इसमें आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, विटामिन बी1, बी2 और बी6 भी पाया जाता है।
करेला किसके लिए अच्छा है?
करेला खाना अक्सर लोग नजरअंदाज करते हैं, जबकि यह सेहत के लिए बेहद लाभदायक है। करेला आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं। साथ ही साथ, यह अपच और कब्ज की शिकायत को भी दूर करता है। इसे डायबिटीज रोगियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही साथ, यह इम्यून सिस्टम के लिए भी लाभदायक है।
कीमा कैसे खाते हैं?
कीमा को कई तरीकों से खाया जा सकता है। आप कीमा को प्याज, टमाटर, मसालों और कुछ हर्ब्स के साथ मिलाकर पका सकते हैं। इतना ही नहीं, कीमा को अन्य कई सब्जी में मिक्स किया जा सकता है, जिससे किसी भी रेसिपी के टेस्ट को ट्विस्ट दिया जा सकता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
