Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
Malai Chaap Recipe : घर पर बनाए टेस्टी मलाई चाप, यह रही डिलिशियस रेसिपी
Malai Chaap Recipe : मलाई चाप का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यह देखने में आता है कि वेजिटेरियन लोगों को मलाई चाप खाना बेहद ही भाता है। अक्सर इवनिंग स्नैक के रूप में वे मलाई चाप खाते हैं। चाप को प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स माना जाता है, इसलिए इसे एक टेस्टी रूप में खाना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है। हालांकि, मलाई चाप को अक्सर रेस्त्रां से ऑर्डर किया जाता है। रेस्त्रां में मिलने वाले मलाई चाप की क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं होती है। कई बार इसे खाने के कारण आपकी तबियत भी बिगड़ सकती है।
ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे घर पर ही बनाएं। अगर आप यह सोचते हैं कि घर पर मलाई चाप बनाना काफी मुश्किल है तो वास्तव में ऐसा नहीं है।

घर पर मलाई चाप बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत होगी। एक बार जब आप इसे खुद बना लेंगे तो फिर कभी भी मार्केट से मलाई चाप ऑर्डर नहीं करेंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही मलाई चाप बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
मलाई चाप के लिए आवश्यक सामग्री
• 2 बड़े चम्मच तेल
• 200 ग्राम सोया चाप
• 1 1/2 कप दही
• 25 काजू, 5 मिनट तक उबालें और पीसकर बारीक पेस्ट बना लें
• 1 कप मलाई या फिर क्रीम
• 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
• 1 बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट
• 1 छोटा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
• 1 छोटा चम्मच पुदीना, बारीक कटा हुआ
• 1 चम्मच नमक या काला नमक
• 1 चम्मच धनिया पाउडर
• 1 चम्मच गरम मसाला
• 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
• 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
• गार्निश के लिए हरा धनिया, कटा हुआ
मलाई चाप बनाने की विधि-
• मलाई चाप बनाने के लिए सबसे पहले सोया चाप को रात भर पानी में
भिगो दें। अगर आपके पास समय कम है तो इसे कम से कम एक घंटे के लिए तो
अवश्य सोक करें।
• अगली सुबह इसे 5-7 मिनट तक उबालें, फिर बहते पानी से अच्छी तरह धो
लें और अंत में पानी निचोड़ लें।
• सोया स्टिक को बाहर निकालें और चाप को 3 टुकड़ों में काटकर एक तरफ रख
लें।
• अब आप एक कटोरे में दही और अन्य सामग्री डालकर तब तक फेंटे, जब तक
कि वे अच्छी तरह से मिक्स ना हो जाएं। ध्यान दें कि आपको इसमें काजू
पेस्ट और क्रीम नहीं डालनी है।
• अब आप इसमें सोया चाप के टुकड़े डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
• सुनिश्चित करें कि चाप का हर पीस अच्छी तरह मैरीनेट हो जाएगा। इसे
आधे घंटे के लिए ढककर रख दें।
• अब एक पैन में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। सोया चाप के टुकड़े और
काजू का पेस्ट डालें। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और ढक्कन से कवर कर
दें।
• आप ग्रेवी गाढ़ी होने तक पकाएं और बीच-बीच में हिलाते रहें।
• सोया चाप को हल्का सुनहरा होने तक भून लीजिए।
• अब इसमें फ्रेश क्रीम डालें और हिलाकर 1 मिनट तक पकाएं।
• एक सर्विंग डिश में निकालें। थोड़े से कटे हरे धनिए से सजाइए।
• आप इसे ऐसे ही खा सकते हैं या फिर रोटी, पराठा या नान के साथ सर्व
कर सकते हैं।
मलाई चाप किस चीज से बनती है?
मलाई चाप बनाने के लिए आपको सोया स्टिक के अलावा दही, क्रीम, लहसुन और अदरक का पेस्ट व अन्य कुछ मसालों की जरूरत होगी।
क्या हम रोज सोया चाप खा सकते हैं?
मलाई चाप खाने में बहुत अधिक टेस्टी लगती है। इसलिए अधिकतर लोग इसे हर दिन खाना चाहते हैं। यह सच है कि सोया चाप में प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है, लेकिन इसे रोजाना खाना अच्छा विचार नहीं है। इसमें क्रीम आदि का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण इसका कैलोरी काउंट काफी बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, इसे हर दिन खाने से हार्मोनल असंतुलन और थायराइड जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
क्या मलाई चाप में प्रोटीन होता है?
मलाई चाप को सोया चाप स्टिक की मदद से बनाया जाता है, इसलिए इसमें प्रोटीन कंटेंट होता है। हालांकि, इसके अलावा इसे बनाते समय क्रीम व दही का इस्तेमाल भी किया जाता है, जिससे यह काफी क्रीमी हो जाती है। साथ ही साथ, इसका कैलोरी काउंट भी बढ़ जाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
