Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
गर्मी में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर किसी को पसंद आएगी मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी, यह रही रेसिपी
Mango Stuffed Malai Kulfi Recipe : जब गर्मी का मौसम आता है तो हम सभी कुछ बहुत ठंडा व टेस्टी खाना चाहते हैं। ऐसे में अक्सर हम आइसक्रीम या कुल्फी खाते हैं। फिर चाहे बच्चे हों या बड़े, हर किसी को कुल्फी खाना बेहद अच्छा लगता है। यूं तो गर्मी के मौसम में आपको मार्केट में भी आसानी से कुल्फी मिल जाएगी, लेकिन अगर आप इसे घर पर बनाते हैं तो इसमें आप कई तरह की वैरिएशन कर सकते हैं। मसलन, गर्मी आम का मौसम होता है तो ऐसे में आप घर पर ही मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी बना सकते हैं।
आम का इस्तेमाल करने के कारण मलाई कुल्फी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। यह कुल्फी की एक ऐसी रेसिपी है, जिसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को बहुत अच्छा लगता है। इसे बनाना भी आसान है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप भी ट्राई कर सकते हैं-

मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी बनाने के लिए सामग्री-
मलाई कुल्फी के लिए-
• 2 कप पूर्ण फुल फैट मिल्क
• 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
• 1/4 कप चीनी
• 1 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर
• 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
• 1/4 कप कटे हुए मेवे (बादाम, पिस्ता या काजू)
फिलिंग के लिए-
• 1/2 कप आम की प्यूरी
• 1 बड़ा चम्मच चीनी
मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी बनाने की विधि-
• सबसे पहले हम मलाई कुल्फी का मिश्रण तैयार करेंगे। इसके लिए आप एक
भारी तले वाला पैन लें और उसमें दूध डालें।
• आप मध्यम आंच पर बीच-बीच में हिलाते हुए उबाल लें।
• एक बार जब यह उबल जाए तो आंच धीमी कर दें और इसे उबलने दें। ध्यान
दें कि इसे लगातार चलाते रहें, ताकि यह तली में चिपके नहीं।
• आप इसे तब तक पकाएं जब तक कि दूध आधा न रह जाए और यह क्रीमी न हो
जाए।
• अब इस दूध में कंडेंस्ड मिल्क और चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर
दें।
• अब आप एक छोटी कटोरी में कॉर्नफ्लोर और एक चम्मच ठंडा दूध डालकर
मिक्स करें।
• अब कॉर्नफ्लोर के मिश्रण को दूध में मिक्स करें और इन्हें लगातार
चलाते रहें, जिससे दूध में किसी तरह की गांठ ना पड़े।
• अब तैयार मिश्रण में इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालकर एक बार फिर
से मिक्स करें।
• अब मिश्रण को आंच से उतार लें और उसे ठंडा होने दें।
• जब तक मिश्रण ठंडा हो रहा है, तब तक हम आम की स्टफिंग तैयार
करेंगे।
• इसके लिए एक बाउल में आम की प्यूरी को चीनी को मिक्स करें।
• आप कुल्फी व स्टफिंग में मीठा अपने टेस्ट के अनुसार एडजस्ट कर सकते
हैं।
• अब कुल्फी के सांचे लें। अगर सांचे ना हो तो आप छोटे सर्विंग गिलास
का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
• अब उन्हें मलाई कुल्फी के मिश्रण से आधा भरें।
• अब हर सांचे या गिलास में कुल्फी मिश्रण के ऊपर आम की प्यूरी की एक
लेयर डालें।
• फिर इसके बाद दोबारा मलाई कुल्फी का मिश्रण डालें।
• अब आप कुल्फी मोल्ड या गिलास में एक पॉप्सिकल स्टिक डालें।
• अब मोल्ड को एल्युमिनियम फॉयल या प्लास्टिक रैप से ढकें और फ्रीजर
में रखें।
• कुल्फी के पूरी तरह सेट होने तक कम से कम 6-8 घंटे या रात भर के लिए
फ्रीज में रखें।
• अब कुल्फी के सांचों को फ्रीजर से निकाल लें।
• कुल्फी को निकालने के लिए सांचे के निचले हिस्से को गर्म पानी के
नीचे धीरे से चलाएं।
• कुल्फी को सावधानी से सांचे से बाहर निकालें और तुरंत सर्व
करें।
• अब आप पूरे परिवार के साथ इस मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी का आनंद
लें।
मलाई कुल्फी किस चीज से बनती है?
गर्मी में हर किसी को मलाई कुल्फी खाना बहुत अच्छा है। जब आप घर पर मलाई कुल्फी बनाते हैं तो इसके लिए फुल फैट मिल्क, चीनी, कंडेस्ड मिल्क और इलायची पाउडर की जरूरत होगी। साथ ही, आप इसे ट्विस्ट देने के लिए इसमें कटे हुए मेवे या फलों की प्यूरी को भी मिक्स कर सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
