Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गरमागरम करारे-करारे सूजी-मैथी के परांठे
आइए जानिए कैसे मैथी और सूजी के क्रिस्पी पराठे बनाए जाते हैं। यह हेल्दी और टेस्टी दोनों होता है।
परांठे किसे नहीं पसंद, आलू के पराठे, गोभी के पराठे और मैथी के पराठे। नाश्ते में हर घर में पराठें सब की पहली पसंद होते हैं। मेथी के परांठे तो आपने खाएं ही होंगे।
लेकिन आज हम आपको मैथी के परांठे में कुछ नया एक्सपैरिमेंट करते हुए मैथी सूजी के परांठे की रेसिपी शेयर कर रहे है। ये टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी डाइट भी है।

आवश्यक सामग्री -
सूजी - 1 कप (150 ग्राम)
मेथी - ½ कप (बारीक कटी हुई)
तेल - 2 से 3 टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार
अजवायन - ¼ छोटी चम्मच
हींग - 1 चुटकी
विधि - किसी बड़े बर्तन में 1 कप पानी डालकर गरम करने के लिए रख दीजिए, साथ ही पानी में नमक, अजवायन, हींग डालकर इसे ढककर उबाल लीजिए।
1. पानी में उबाल आने पर इसमें 1 छोटी चम्मच तेल और सूजी डालकर मिक्स कर दीजिए, गैस बंद कर दीजिए और सूजी को ढककर 10 मिनिट के लिए रख दीजिए, इसके बाद सूजी को गूंथ लीजिए।
2. 10 मिनिट बाद सूजी को प्याले में निकाल लीजिए और इसमें बारीक कटी हुई मैथी डाल कर मिक्स कीजिए और मसल-मसल कर आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए। हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसल लीजिए और चिकना करके तैयार कर लीजिए।
3. परांठे बनाने के लिए आटा तैयार है, तवे को गैस पर रखकर गरम कीजिए, गुंथे हुए आटे से थोड़ा सा छोटे अमरूद के बराबर आटा निकालिए और गोल लोई बना लीजिए। लोई को सूखे आटे में लपेट कर 5 से 6 इंच के व्यास में गोल परांठा बेल लीजिए, बेले गए परांठे के ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला लीजिए और आधा मोड़ लीजिए। आधे मुड़े परांठे के ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर सारी सतह पर फैलाइए। फिर से आधा मोड़ लीजिए. तैयार तिकोन को सूखे आटे में लपेटिए और तिकोने आकार में ही बेल कर तैयार कर लीजिए।
4 . गरम तवे पर थोडा़ सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए. फिर, बेले गए तिकोने परांठे को तवे पर डालकर परांठे को निचली सतह पर हल्का सा सिकने पर पलट दीजिए. जब परांठा दूसरी ओर हल्की ब्राउन चित्ती आते हुए सिक जाए तब पहली सतह पर थोडा़ सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए. परांठे को पलट दीजिए और दूसरी ओर भी तेल डालकर फैलाइए. परांठे को ऊपर से चमचे से दबाते हुए, ब्राउन चित्ती आने तक सेककर पलट दीजिए। परांठे को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिए. सिके हुए परांठे को किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिए। सारे परांठे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए।
5. स्वाद से भरपूर गरमागरम करारे-करारे सूजी मेथी के परांठे को आप मक्खन, दही, चटनी, अचार या अपनी मनपसंद किसी भी सब्जी के साथ परोस सकते हैं.



Click it and Unblock the Notifications
