Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
मीठा खाने वाले जरुर ट्राई करें ये टेस्टी मालपुआ
राजस्थानी और गुजराती थाली का जब जिक्र हो और मालपुओं का नाम न लिया जाए ऐसा हो नहीं सकता। क्योंकि उत्तरी भारत की यह मिठाई है कि इतनी लाजवाब कि एक बार खाते ही मन करता है कि खाते ही जाए और खाते जाए।
खोया और मैदा के छोटे- छोटे पैन केक्स की तरह बनने वाले इन मालपुओं को तरह-तरह के फेल्वर वाली चाशनी में डूबोया जाता है। सॉफ्ट और टेस्टी होने के कारण यह बड़ों से लेकर बच्चों तक के बीच बहुत हिट मिठाई है। इसलिए अगर आप भी अपने बच्चों को इस बार कुछ टेस्टी स्वीट ट्रीट देना चाहते है तो मालपुओं को जरूर ट्राय कीजिएगा।
आज हम यहां इन मालपुओं कि रेसिपी के साथ ही वीडियो भी शेयर कर रहें है, जिसकी मदद से आप हू-ब-हू यह ट्रेडिशनल मिठाई घर पर आसानी से बना सकती है।
मीठा खाने वाले जरुर ट्राई करें ये टेस्टी मालपुआ
मालपुआ रेसिपी वीडियो

स्टेप बाई स्टेप मालपुओं की रेसिपी
1.एक बाउल में खोया लेकर, अच्छे से मैश करें।


2. अब दूध डालकर अच्छे से मिक्स करें, ताकि कोई गुठले न बनें।


3. अब मैदा मिलाते हुए भी अच्छे से मिक्स करते रहें और एक स्मुथ बैटर बना लें।


4. इसके बाद इसमें सौंफ मिक्स करें।


5. अब एक पैन को गर्म कर, उसमें 2 कप चीनी डालें।

6. हाथों हाथ पानी मिलाएं और चीनी के घुलने तक हिलाते रहें। चाशनी उबल कर एक तार की हो जानी चाहिए।

7. इसके साथ ही साथ एक पैन में तलने के लिए घी गर्म करें।


8. जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तो धीरे-धीरे तैयार बैटर को गोलाकर शेप में फैलाएं।

9. थोड़ा पकने पर इसे पलटें।

10. जब यह थोड़ा गोल्डन ब्राउन होने लगे तो इसे पैन से निकाल कर हाथों हाथ तैयार चाशनी में डूबों दें।

11. एक मिनिट तक इसे चाशनी में डूबें रहने दें।


12. इसके बाद, चाशनी से निकालकर, इन्हें कटे हुए बादाम से गार्निश करें।



Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
