Latest Updates
-
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई
नवरात्रि में घर में ट्राई करें यें स्वादिष्ट कुट्ट के आटे की बनी कूकीज, मिलेगी एनर्जी

नवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूदा अर्चना की जाती है। देवी मां को खुशी करने के लिए उनके भक्त पूरे नौ दिन तक मां के लिए उपवास रखते हैं। इस दौरान अनाज नहीं खाकर फलहाल किया जाता है। जिसमें लोग कुट्टू के आटे की बनीं पूरी, पकौड़ी हलवा खाना पसंद करते हैं। लेकिन इस नवरात्रि आप कुट्टी के आटे की ये लेटेस्ट और टेस्टी रेसिपी घर में ट्राई कर सकते हैं। आप आपने घर में कुट्टू के आटे की कुकीज बनाकर खा सकते हैं। इतना ही नहीं आप इसे स्टोर करके भी रख सकते हैं। कुट्टी की पकौड़ी और पूरी खाकर अगर आप बोर हो गए हैं, तो अपना टेस्ट बदलने के लिए टेस्टी कुट्टू के आटे की कूकीज खा सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुट्ट के आटे की अलग अलग तरह की कूकीज बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

1. कुट्टू के आटे की कूकी
सामग्री
कुट्टू का आटा- डेढ़ कप
पिसे हुए बादाम- 1/4 कप
घी- आधा कप
पिसी चीनी- आधा कप
पिसी हुई हरी इलायची- आधा छोटा चम्मच
सेंधा नमक- 1 चुटकी
बनाने की विधि
कुट्टू के आटे की कूकी बनाने के लिए सबस पहले देसी घी, पिसी चीनी, इलायची पाउडर और सेंधा नमक को एक साथ मिक्स कर लें। इसके बाद कुट्टू का आटा और जरुरत के मुताबिक इसमें पानी डालकर आटे की तरह गूंथ लें। अब 10 मिनिट के लिए गुंथे हुए आटे को ढककर रख दें। इसके बाद कुट्ट के आटे से छोटी छोटी लोइ बना लें, और चपटा करके बेकिग ट्रे में रख दें। ओवन को प्री-हीट कर दें और 150°C पर 10 मिनट के लिए बेक करें। अब बाहर निकाल कर देख लें। अगर ये सही से बैक नहीं हुए तो थोड़ी देर के लिए फिर बैक कर लें। आपकी कुट्टी के आटे की कूकी तैयार है।

2. कुट्टू आटे के जीरा कुकी
सामग्री
मक्खन- आधा कप
चीनी- आधा कप
कुट्टू आटा- डेढ़ कप
सेंधा नमक - चुटकी भर
जीरा- 1 चम्मच
बनाने की विधि
सबसे पहले मक्खन में चीनी को घुलने और फूलने तक अच्छे से मिलाएं। अब कुट्टू के आटे को छान कर उसमें सेंधा नमक, और भूना जिरा मिला लीजिए। कुकी मिक्स को रोल करें और मनचाहे आकार में काट लें। अब 15-20 मिनट के लिए 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर इसे बेक कर दें। आपका कुट्टी के आटे के जीरा कूकीज तैयार हैं। इसे मजे से खाएं।

3. कुट्टू के आटे का पाइनएप्पल कुकी
सामग्री
मक्खन- आधा कप
चीनी- आधा कप
कुट्टू आटा- 1 किलो
कटा हुआ पाइनएप्पल - 1 कटोरी
बनाने की विधि
पाइनएप्पल कूकी बनाने के लिए सबसे पहले क्रीम मक्खन और चीनी को एक साथ मिलकर हल्का फूलने तक मिलाते रहें। अब कुट्टू का आटा छान लें और उसमें मक्खन में धीरे-धीरे मिक्स करें, इसके बाद इसमें कटा हुआ अनानास भी डाल दें। कूकीज को अपने मनचाहे आकार में काट लें। ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर प्रीहीट करें। 15-20 मिनट के लिए कूकीज को इसमें बेक करें। आपकी पाइनएप्पल कूकी खाने के लिए तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











