Latest Updates
-
सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें इसे बनाने का तरीका -
Baglamukhi Jayanti 2026: बगलामुखी जयंती कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
फैटी लिवर में कौन सा योग करें? जानें लिवर को साफ और मजबूत रखने के लिए योगासन -
May 2026 Vrat Tyohar: वट सावित्री, शनि जयंती सहित मई माह में पड़ रहे हैं कई व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Swapna Shastra: सपने में मरे हुए व्यक्ति को देखने का क्या मतलब होता है? जानें ये शुभ होता है या अशुभ -
Bael Juice Benefits: गर्मियों में रोजाना पिएं एक गिलास बेल का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे -
Who Is Divyanka Sirohi: कौन हैं एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही? जिनका 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन -
Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा आज से शुरू, रजिस्ट्रेशन से हेलीकॉप्टर बुकिंग तक जानें सभी जरूरी नियम -
बालों की ग्रोथ के लिए इस तरह करें केले के छिलके का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में घुटनों तक लंबे हो सकते हैं बाल -
दीपिका कक्कड़ की MRI रिपोर्ट में मिले 2 नए सिस्ट, अब होगी इम्यूनोथेरेपी, जानें क्या है ये ट्रीटमेंट
पाकिस्तानी भिंडी गोश्त रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
भिंडी गोश्त एक नॉन वेजिटेरियन पाकिस्तानी रेसिपी है। गोश्त के साथ ढेर सारे मसालों के साथ भिंडी मिला कर इसे पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद काफी अच्छा लगता है। मटन के पीस के साथ आपको मटर की कुछ बोटियों का भी प्रयोग करना होगा। घर में पार्टी हो या फिर किसी दिन मटन खाने का मन हो तो भिंडी गोश्त पकाना बिल्कुल भी ना भूलें। आइये जानते हैं भिंडी गोश्त रेसिपी को बनाने की सरल विधि।
जरूर ट्राई करें ये टेस्टी मटन पाया
तैयारी का समय: 26-30 मिनट
खाना पकाने के समय: 16-20 मिनट
कितने: 4

सामग्री-
- 1 किलो मटन
- ½ किलो भिंडी
- ¼ चम्मच हल्दी पावडर
- 1 चम्मच मिर्च पावडर
- 3 चम्मच धनिया पावडर
- 2-3 मध्यम आकार का प्याज
- ½ कप तेल
- 1 चम्मच अदरक पेस्ट
- 1 चम्मच गरम मसाला पेस्ट
- 1 चम्मच गरम मसाला पावडर
- 6-8 लौंग
- 6-8 काली मिर्च
- 2 बड़ी इलायची
- 1-1½चम्मच नमक
- 1 कप ताजी कटी हरी धनिया
- 2-3 हरी मिर्च
- 1 नींबू
विधि-
- सबसे पहले कटी प्याज को तेल में भूरा होने तक फ्राई कर लें और किनारे रख दें।
- अब हल्दी, धनिया, अदरक, लहसुन, मिर्च और नमक डाल कर चलाएं।
- जब यह सूखने लगे तो हल्का सा पानी डाल कर चलाएं।
- फिर इसमें मटन के पीस और पानी डाल कर चलाएं।
- जब यह सूखने लगे तब फिर से इसमें 3-4 गिलास पानी डालें और ढंक कर मीट पकने तक पकाएं।
- जब मीट लगभग तैयारय हो जाए तब इसमें कटी भिंडी डाल कर पकाएं।
- आंच को धीमा कर दें। जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब इसमें कटी हरी धनिया, हरी मिर्च और नींबू डाल कर सर्व करें।
Comments
English summary
Bhindi Gosht Non Vegetarian Recipe
Story first published: Saturday, February 7, 2015, 12:00 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2015



Click it and Unblock the Notifications