Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वादिष्ट ब्रांडी चिकन रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
अगर आप अपना वेलेंटाइल डे कुछ खास तरीके से सेलीब्रेट करना चाहती हैं तो, अपने पति को अपने हाथों का ब्रांडी चिकन खिलाएं। ब्रांडी कई पुरूषों को पसंद होती है और इसका प्रयोग खाने के स्वाद को बढाने के लिये भी किया जाता है। आज हम आपको ब्रांडी चिकन रेसिपी बनाना सिखाएंगे जो कि काफी आसानी से बन जाती है। पर हां, एक बात का ध्यान रखियेगा कि चिकन में ज्यादा ब्रांडी का प्रयोग ना करें। ज्यादा ब्रांडी के प्रयोग से खाने का स्वाद कुछ देर के बाद कडुआ हो जाएगा। तो चलिये जानते हैं ब्रांडी चिकन बनाने की विधि-
कितने- 2
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 35 मिनट

सामग्री-
चिकन- 1/2 किलो (बोनलेस और उबला चिकन)
मैदा- 1 1/2 कप
ब्रैंडी- 1/4 कप
चिकन शोरबा- 1 कप
बटर- 1 चम्मच
नींबू- 1
ऑलिव ऑइल- 4 चम्मच
धनिया- 1/2
काली मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- इस रेसिपी की शुरुआत करने से पहले चिकन के पीस को 1 चम्मच ऑलिव ऑइल के साथ पैन में फ्रार्इ कर लीजिये।
- जब चिकन फ्राई हो जाए तब उसमें चिकन का शोरबा डालें।
- चिकन के साथ शोरबे को अच्छी प्रकार से पक जाने दीजिये और फिर जब वह उबलने लगे तब उसमें नींबू का रस, बटर, मिर्च पाउडर और नमक मिलाइये।
- चिकन को धीमी आंच पर पकाइये और फिर उसमें मैदा डाल कर मिलाइये। पैन में थोड़ा और शोरबा डालिये और लगातार चलाइये।
- 10 मिनट के बाद उसमें ब्रांडी चारों ओर डालिये और 3 मिनट तक पकाइये।
- अब आंच बंद कर दीजिये। चिकन को हरी धनिया से गार्निश कीजिये।
Comments
English summary
Brandy Chicken Recipe
Story first published: Friday, February 7, 2014, 12:45 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2014



Click it and Unblock the Notifications
