Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लजीज चिकन एंड मटर पुलाव
चिकन पसंद करने वालों को चिकन की कोई भी रेसीपी दी जाए तो उन्हें बड़ी पसंद आती है। इसी तरह से चिकन राइस भी एक ऐसी ही रेसीपी है जो खाने में बहुत ही लजीज लगती है। आप इसको किसी भी ग्रेवी या रायते के साथ खा सकते हैं। पेट भरने के लिये यह एक अच्छा मेन कोर्स व्यंजन है।
चिकन एंड मटर पुलाव बनाना बहुत ही आसान है और कम समय में बन भी जाता है। इसमें डाले जाने वाले मसालों से इसका स्वाद और भी ज्यादा निखर कर आता है। घर में पार्टी हो या चाहे आपको ऑफिस में लंच ले कर जाना हो, तो आप इसका आनंद उठा सकते हैं। आइये जानते हैं चिकन एंड मटर पुलाव बनाने की विधि-
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 50 मिनट
सामग्री-
चिकन पीस- 3-4
मटर- 1 कप
चावल- 1 1/2 कप
लहसुन- 3
नींबू के छिलके की ऊपरी परत (लेमन जेस्ट)- 1
काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
चिकन ब्रोथ- 2 कप
ताजी अजवाइन की पत्तियां- 2 डंठल
ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
पानी- 1 कप
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
सबसे पहले धुले हुए चिकन पीस को नमक और काली मिर्च लगा कर मैरीनेट करें।
एक गहरे पैन में तेल गरम करें, उसमें चिकन पीस डाल कर दोनों ओर हल्का भूरा होने तक फ्राई करें।
अब उसमें अदरक और अजवाइन की पत्तियों को डाल कर चलाएं। 1 मिनट तक चलाने के बाद उसमें लेमन जेस्ट और चावल डालें। चावल को अच्छी तरह से चिकन पीस के साथ मिक्स करें।
अब इसमें चिकन ब्रोथ और पानी डाल कर मिक्स करें और पैन का ढक्कन बंद कर दें। आंच को धीमा कर दें और 40-45 मिनट तक पकाएं।
तब तक के लिये मटर को गरम पानी में डाल कर मुलायम कर लें। जब पुलाव तैयार हो जाए तब इसमें मटर मिलाएं और चलाएं।
आपका चिकन मटर पुलाव तैयार है, इसमें नींबू निचोड़ कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications

