Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
यम्मी चिकन पकौडा़
यदि आपको चिकन खाना बहुत पसंद है तो आपको और आपकी फैमिली को चिकन पकौडा़ बहुत पसंद आएगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है जिसमें आपको बिल्कुल भी महनत नहीं करनी पडे़गी और रिजल्ट टेस्टी निकलेगा। चिकन पकौडा़ बनाने में आपको ज्यादा सामग्री की जरुरत नहीं पडे़गी, तो आइये देखते हैं चिकन पकौडा़ बनाने की विधि को।

सामग्री-
बोनलेस चिकन- 250 ग्राम
प्याज- 2
लहसुन- 6
अदरक- 1 मध्यम आकार का
हरी मिर्च- 4
गरम मसाला- 2 चम्मच
कार्न फ्लोर- 4 चम्मच
ब्रेड क्रंब
तेल- 4 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. सबसे पहले चिकन को मिक्सी में पीस लीजिये, इसके बाद उसमें कटे हुए प्याज, लहसुन, अदरक मिला लीजिये। अच्छा होगा यदि आप चिकन के साथ साथ इन्हें भी पीस ले।
2. अब उसमें कटी हुई हरी मिर्च, नमक और गरम मसाला मिलाएं। फिर इसमें कार्न फ्लोर मिक्स करें, चाहे तो कार्न फ्लोर को पानी में मिला कर भी इसमें मिक्स कर सकती हैं। कार्न फ्लोर डालने से मिश्रण गाढा हो जाएगा।
3. अब चिकन मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल तैयार करें और इसे ब्रेड क्रंब में लपेटे। बॉल्स को ज्यादा बडा़ ना बनाएं वरना वह अंदर से अधपका रह जाएगा।
4. अब कढाई में तेल गरम कीजिये और इन बॉल्स को डीप फ्राई कीजिये। जब यह अच्छी तरह से भूरे हो जाए तो इन्हें तेल से निकाल लीजिये और टिशू पेपर पर रख लीजिये। अब यह तैयार हो चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications
