Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
क्रिस्पी फ्राइड चिकन रेसिपी
अगर आप चिकन खाने के शौकीन हैं तो आपको क्रिस्पी फ्राइड चिकन जरुर पसंद होगा। पर कई ऐसे लोग हैं जिन्हें इसे केवल खाने का शौक होगा बानाने का नहीं । मगर हम आपको एक ऐसी सिंपल सी रेसिपी बताएंगे जिससे आप क्रिस्पी फ्राइड चिकन घर पर ही बना सकते हैं। यकीन मानिये कि यह केएफसी के फ्राइड चिकन से भी ज्यादा स्वादिष्ट होगा। तो आइये जानते हैं कि क्रिस्पी फ्राइड चिकन रेसिपी बनाई कैसे जाती है। जानिये इसकी विधि-
कितने लोगो के लिये- 4
तैयारी में समय- 25 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
पहली कोटिंग करने के लिये-
मैदा- 1/2 कप
दूसरी कोटिंग करने के लिये-
अंडा- 2
सोया सॉस- 1 चम्मच
दूध- 2 कप
चिकन सूप क्यूब- 1 चम्मच
हरी धनिया- 1 चम्मच
लहसुन- 2
तीसरी कोटिंग करने के लिये-
मैदा- 1 कप
ब्रेड क्रंब्स- 2 चम्मच
लहसुन पेस्ट- 1/2 चम्मच
प्याज पेस्ट- 1/4 चम्मच
काली मिर्च- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तलने के लिये-
तेल- 5-6 कप
चिकन लेग- 8
विधि-
- कुकर में चिकन लेग को 10 मिनट के लिये उबाल लीजिये और जब हो जाए तब किनारे निकाल कर रख लीजिये।
- हर कोटिंग की सामग्रियों को एक साथ मिला कर अलग अलग कटोरों में रख लीजिये।
- अब कढाई में तेल गरम कीजिये और उसमें उबले हुए चिकन लेग को अच्छे से तल लीजिये।
- जब चिकन फ्राई हो जाए तब इसे पहली वाली कोटिंग सामग्री से कोट करें और अंडे और दूध यानी की दूसरी कोटिंग में डिप करें। उसके बाद आखिरी वाली कोटिंग में लपेट कर डीप फ्राई करें।
- ध्यान में रखें कि तेल ना ज्यादा गरम होना चाहिये और ना ही ज्यादा ठंडा। नहीं तो चिकन ऊपर से भूरा हो जाएगा और अंदर कच्चा ही रहेगा।
- जब चिकन हल्का भूरा हो जाए तब कढाई से निकाल कर पेपर टॉवल पर रखें और क्रिस्पी चिकन को टमाटो सॉस के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
