Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पंजाबी चिकन मसाला
पंजाबी खाने का कोई मुकाबला नहीं होता और अगर वह नॉन वेज डिश हो तो उसके कहने ही क्या। तेज मसाले में पका हुआ चिकन खुशबूदार होने के साथ साथ स्वादिष्ट भी होता है। यहां का बटर चिकन, पटियाला चिकन, कढ़ाई चिकन आदि बहुत फेमस है। पर आज हम आपको पंजाबी चिकन मसाला बनाना सिखाएंगे।
READ: वीडियो देख कर सीखें स्पाइसी चिकन फ्राई बनाना
पंजाबी चिकन मसाला में पंजाबी गरम मसाला मिलाया जाता है जिस वजह से इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है। तो अगली बार जब घर में पार्टी हो तो पंजाबी चिकन मसाला बनाना न भूलें। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
चिकन- 500 ग्राम
प्याज- 4
टमाटर- 4
अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
काली मिर्च- 5 कुटी हुर्इ
इलायची- 4
दालचीनी- 1
जीरा- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
सरसों तेल- 3 चम्मच
पानी- 1 कप
पंजाबी गरम मसाले के लिये सामग्री-
साबुत धनिया- 2 चम्मच
जीरा- 2 चम्मच
दालचीनी- 1
हींग- चम्मच
काली मिर्च साबुत- 2 चम्मच
तेज पत्ता- 2
विधि-
- सबसे पहले पंजाबी मसाले का मसाला मिक्सी में डाल कर तैयार कर लीजिये।
- फिर चिकन पीस को अच्छे से धोइये और पैन में तेल डाल कर गर्म कीजिये।
- जब तेल गरम हो जाए तब उसमें जीरा, दालचीनी और इलायची फ्राई करें।
- फिर प्याज डाल कर भूरा होने तक पकाएं।
- फिर अदरक लहसुन पेस्ट डालें और जब वह पक जाए तब उसमें टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, कुटी काली मिर्च डालें और 5 मिनट तक भूने।
- अब आप चिकन के पीस को डाल सकती हैं। उसके बाद उसमे नमक और फिर तैयार गरम मसाला मिलाएं।
- थोड़ी देर के बाद पानी डाल कर पैन का ढक्कन बंद कर के हल्की आंच पर 20 मिनत तक पकाएं।
- एक बार हो जाने पर आंच बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications

