Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
यम्मी एग चीज पफ
एग चीज पफ एक साइड डिश है जो कि दिन में कभी खाई जा सकती है। बच्चों को तो यह डिश काफी पसंद आएगी और आप चाहें तो उन्हें एग पफ उनके लंच बॉक्स में भी दे सकती हैं। एग पफ बनाना बडा़ ही आसान है, जिसमें अंडा और चीज भारी मात्रा में डाला जाता है। आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि-

पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
मैदा- 2-3 कप
अंडा- 6-7
घिसा चीज- 3 कप
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
प्याज पेस्ट- 1 चम्मच
बेकिंग पाउडर- 1 चम्मच
बटर- 2 कप
नमक- स्वादअनुसार
काली मिर्च- 2-3 चम्मच
टमैटो सॉस- 1 कप
विधि-
एक डीप पैन लें और उसे गरम करे, फि 1 कप बटर डालें। जब बटर पिघल जाए तब उसमें मैदा और नमक डाल कर मिक्स करें। आंच धीमी रहे। पैन में धीरे धीरे से पानी डालें और मिश्रण को गाढा हो जाने दें, फिर ठंडा होने दें। अब उस मिश्रण में अंडे फोड दे और देखें कि कहीं उसमें गाठें ना पडने लगें, इसलिये अच्छे से चलाएं। अब इसमें घिसी हुई चीज, लाल मिर्च पाउडर, प्याज पेस्ट और बेकिंग पाउडर डाल कर 1-2 मिनट के लिये मिक्स करें। अब एक दूसरा पैन लें और उसमें बाकी का बचा हुआ बटर डालें, उसमें मैदे वाला मिश्रण एक चम्मच ले कर पैन में फैला दें और उसे डीप फ्राई कर दें। आंच को धीमा ही रहने दें, इसी तरह से सारा मिश्रण खतम होने तक यह करती रहें और एक पफ तैयार कर लें। लीजिये तैयार हो गया आपका एग पफ, इसे पैन से निकालिये और किचर टिशू पेपर पर रख दीजिये जिससे इसका तेल सूख जाए। उसके बाद जब इसे सर्व करने जा रहीं हो तो इस पर काली मिर्च पाउडर और टमैटो सॉस डाल दें। अब आप इसे शाम के नाश्ते या फिर कभी भी सर्व कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
