Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
झट से बनाइये गार्लिक चिकन रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
आज जो हम आपको स्टार्टर रेसिपी बताने वाले हैं, उसे आप आराम से घर पर ही बना सकती हैं। इसे बनाने के लिये कोई कठिन काम करने की जरुरत नहीं पडे़गी।
आज हम आपको गार्लिक चिकन बनाना सिखाएंगे, जिसे डीप फ्राई कर के बनाया जाता है। यह रेस्ट्रॉन्ट जैसी तो नहीं बनेगी मगर हां, उससे कुछ कम भी नहीं लगेगी। आप इसे मॉनसून और सर्दियों के समय बना कर आनंद ले सकती हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 6 घंटे
पकाने में समय- 6 घंटे 20 मिनट
सामग्री-
- मैरीनेशन के लिये -
- 300 ग्राम बोनलेस चिकन
- 4 चम्मच दही
- नमक- थोडा सा
- काली मिर्च पावडर- चुटकीभर
सीज़निंग के लिये-
- 2 चम्मच - तेल
- 1 गुच्छा- कडी पत्ती
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 प्याज, बारीक कटा
चिली गार्लिक सॉस के लिये-
- 5 लाल मिर्च या 3/4 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 5 लहसुन की कलियां
- 3/4 चम्मच वेनिगर
- 1/4 चम्मच शक्कर
- नमक- स्वादअनुसार
- पानी- 15 से 30 एम एल
गार्निश करने के लिये-
- धनिया पत्ती
- गोलाई में कटे प्याज
- नींबू
बनाने का तरीका
- दही, नमक और मिर्च को पानी में मिला कर अच्छी तरह से फेंट कर किनारे रखें।
- फिर चिकन धो कर उसे इसी पेस्ट में पूरी रात रेफ्रिजिरेटर में रखें।
- अब जो सामग्रियां गार्लिक सॉस में दी हुई हैं, उन्हें मिक्सी में पीस लें।
- फिर चिकन को फ्रिज से निकाल कर उसे गार्लिक सॉस में अच्छी तरह लपेटें और 5 मिनट के लिये ऐसे ही छोड़ दें।
- अब पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा और कडी पत्ते डज्ञल कर सौटे करें।
- फिर उसमें कटी प्याज डाल कर गोल्ड ब्राउन करें।
- इसमें चिकन डालें और तेज आंच पर 2-3 मिनट फ्राई करें।
- जैसे ही आप देंखे कि चिकन सफेद होना शुरु हो गया है, तब आंच को धीमा कर के इसे ढंक दें और तब तक पकाएं जब तक कि यह मुलायम ना हो जाए।
- कुछ देर में पैन से ढक्कन हटाएं और चिकन को सुखा लें। सॉस चिकन से चिपकने लगेगा तभी आंच बंद कर दें, नहीं तो चिकन कठोर हो जाएगा।
- अब इसे गार्निश करें और सर्व करें।
Comments
English summary
Garlic Chicken Recipe
Story first published: Saturday, September 10, 2016, 14:15 [IST]
Other articles published on Sep 10, 2016



Click it and Unblock the Notifications
