Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गार्लिक चिकन राइस रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
दुपहर में लंच के समय कई लोगों को चिकन खाने का बड़ा ही शौक होता है। चिकन की ग्रेवी तो आप हर समय खाते होगें लेकिन अगर आप इसे राइस के साथ खाएं तो मजा ही आ जाता है। गार्लिक चिकन राइस ऐसी ही एक रेसिपी है जो स्वाद में बहुत ही टेस्टी लगती है। गार्लिक चिकन राइस बच्चों को बहुत पसंद आती है क्योंकि यह ना तो तीखी होती है और ना ही ज्यादा मसालेदार। बोल्डन स्काई ने आपके साथ यह नॉन वेज रेसिपी शेयर की है जिसे आप अपने घर पर आराम से बना सकती हैं।
गार्लिक चिकन राइस रेसिपी को आनंद पूरा परिवार उठा सके इसके लिये हम आपको बताते हैं इसकी रेसिपी। इसे ट्राई करें और हमें जरुर बताएं कि यह कैसी बनी थी।

कितने- 3
तैयारी में समय- 25 मिनट
पकाने में समय- 35 मिनट
सामग्री-
- चावल- 2 कप
- चिकन- 1/2 किलो
- काली मिर्च- 1/2
- प्याज- 1/2
- लहसुन- 2
- लौंग- 2
- सोया सॉस- 1 चम्मच
- वेनिगर- 1 चम्मच
- मटर- 1 कप
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
CLICK HERE: लो फैट चिकन मसाला
- सबसे पहले चावल को पका कर किनारे रख दें।
- फिर कुकर में 1 बूंद तेल डाल कर गरम करें। फिर उसमें बोनलेस चिकन डालें। हल्का सा पानी डाल कर उसे कुकर को ढंक कर 10 मिनट तक पकाएं।
- जब वह हो जाए तब स्टीम को बाहर आने दें और फिर उसे किनारे रख दें।
- अब पैन में तेल डाल कर गरम करें, उमसें कटे प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन करें।
- पैन में लौंग, कुटे हुए लहसुन, काली मिर्च , नमक, वेनिगर और मटर डालें।
- जब मिश्रण पक जाए तब उसमें उबाला हुआ चिकन डाल कर मिक्स करें।
- अब कुकर पर ढक्कन लगा दें और कुकर में चिकन को 15 मिनट के लिये पकने दें।
- 15 मिनट के बाद चिकन में राइस मिक्स करें और 5 मिनट के लिये ढक्कन लगा दें।
- जब ढक्कन खोलें तब उसमें सोया सॉस थोड़ा सा मिक्स करें और एक बार चला कर सर्व करें।
Comments
English summary
Garlic Chicken Rice Recipe
Story first published: Monday, January 13, 2014, 12:28 [IST]
Other articles published on Jan 13, 2014



Click it and Unblock the Notifications
